Monday 1 May 2017

फरीदाबाद की अमीषा चौधरी करेंगी मिस यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व


फरीदाबाद : 1मई(National24news.com) गुरूग्राम में आयोजित मिसेज साउथ एशिया प्रतियोगिता जीतने के बाद फरीदाबाद की अमीषा चौधरी की नजरें अब जमैका में होनी वाली मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता पर हैं,जिसमें दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हे चुना गया है। ये प्रतियोगिता शादीशुदा महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी कॉन्टेस्ट है। हाल ही में हुई मिसेज साउथ एशिया प्रतियोगिता को जीतने के बाद उत्साहित अमीषा ने कहा कि वो अपनी मां सरोज और पति रूद्राक्ष  की हौसला अफजाई से ये सब हासिल कर पाई हैं और अब आगे के सफर में भी परिवार के सहयोग से उनका इरादे बुलंद नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होने मिसेज साउथ एशिया कॉन्टेस्ट की डायरेक्टर नाज जोशी को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया जिन्होने लगातार अमीषा का मार्गदर्शन किया है। 

अमीषा ने कहा कि जमैका में होने वाला मिस यूनाइटेड नेशंस कॉन्टेस्ट उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा मौका है जिसमें वे भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। अमीषा फैशन इंडस्ट्री में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हुए अपने परिवार और शहर का नाम रोशन कर रही हैं तो सामाजिक कार्यों में भी उनकी प्रतिभागिता सराहनीय है। अमीषा को अनाथालय के बच्चों के साथ समय बिताना पसंद है वो प्रणव कन्या संघ आश्रम के साथ जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं वो एक गरीब लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठा रही हैं। इसके अलावा अमीषा स्कूल,कॉलेज और सेमिनारों में छात्राओं को प्रेरित कर महिला सशक्तिकरण का भी कार्य कर रही हैं। अमीषा ने कहा कि उन्हे पूरा आत्मविश्वास है कि वो मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी।  
Share This News

0 comments: