फरीदाबाद;21 अप्रैल(National24News.com) पुलिस उपायुक्त (डीसीपी टै्रफिक) विष्णु दयाल ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक मधुर व्यवहार करने के लिए कहा है। ताकि लोग बेझिझक थानों में अपनी शिकायतों को लेकर आ सकें। शहर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाया जाएगा। अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए लोगों के सामाजिक समन्वय समूह तैयार किए गए हैं। इन समूहों के साथ महीने में एक बार बैठक करेंगे।
नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त विष्णु दयाल पदभार संभालने के बाद अपनी आगामी कार्यप्रणाली के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में झगड़ा-फसाद हो जाता है तो उसे सुलझाने के लिए उस गांव के सामाजिक समन्वय समूह के सदस्यों को बुलाकर उनकी मदद ली जाएगी। क्योंकि गांव के लोगों को हर झगड़-फसाद व अन्य घटनाओं की पूरी तरह से जानकारी होती है।
ये समूह पूरी तरह से शांति स्थापित करने में सहयोगी स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि बाजार में जगह-जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक जाम से लोगों को निकलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जल्दी ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। कुछ स्कूलों के बच्चों को भी ट्रैफिक पुलिस के लिए जोड़ा जाएगा। जिन स्कूलों के बच्चे आएंगे, उन्हें ट्रैफिक नियमों के बारे में पढ़ाने के लिए एक इंस्ट्रक्टर लगाया जाएगा। फिर ट्रैफिक संचालन में स्कूली विद्यार्थियों की मदद ली जाएगी।
0 comments: