Saturday, 22 April 2017

एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने मनाया पृथ्वी दिवस



फरीदाबाद : 22 अप्रैल (National24News.com)राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्बर 3 एन.आई.टी. फरीदाबाद में पृथ्वी दिवस मनाया गया  | जिला संयोजक एन.एस.एस. एवं कार्यक्रम अधिकारी सुशील कणवा ने बताया  आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ को लेकर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और एक रैली का  आयोजन किया गया | इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान , ड्राइंग अध्यापिका मीरा लूथरा संस्कृत अध्यापिका अनीता शर्मा ,रसायन प्रवक्ता वीरेंदर पाल , गणित प्रवक्ता राजेश शर्मा , शिव दत्त आदि का विशेष योगदान रहा | इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ अन्य छात्रों ने भी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और एक रैली में भाग लेकर पृथ्वी को बचाने की शपथ ली और अधिक  पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने का मन बनाया और रैली  के के माध्यम से जन जागरण को भी जागरूक किया | 

Share This News

Author:

0 comments: