Saturday 1 April 2017

भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा


फरीदाबाद 1 अप्रैल ।  भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनायेगी यह घोषणा आज भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सैक्टर 11 स्थित मिलन प्लाजा में कही। इस बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा उपस्थित थी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया जायेगा जिसके लिए सभी मण्डल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी का स्थापना दिवस बडे स्तर पर मनाये।  उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने के साथ साथ जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दे ताकि जनता को पता चल सके कि भाजपा की कार्यप्रणाली से वह कितने लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश सहित नगर निगम में भी भाजपा की सरकार है इसीलिए स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत करें।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहाकि भाजपा की मजबूती का श्रेय कर्मठ एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जाता है। उन्होने कहा कि पार्टी को इस बुलंदियों पर पहुचाने में पार्टी कार्यकर्ताओ का अहम योगदान है और यह योगदान सदैव बना रहेगा इसका हमें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर जनता को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दे और उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराये।

बैठक में  महापौर श्रीमती सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, प्रदेश सचिव श्रीमती नीरा तोमर, विधायक प. मूलचंद शर्मा, महिला जिला महामंत्री रोजी पण्डित, युवा अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी ठा. अनिल प्रताप सिंह, राजकुमार बोहरा, मदन पुजारा, वजीर सिंह डागर, मूलचंद मित्तल, अमित मिश्रा, अमित आहूजा, जोगेन्द्र चावला, संजीव भाटी, श्रीमती सरोज सिंह, किरण सोरोत, कमल सौरोत, मण्डल अध्यक्ष संजीव, दिगपाल रावत, कविन्द्र चौधरी, प्रमोद गिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Share This News

Author:

0 comments: