Wednesday 6 December 2023

तीन राज्यों में भाजपा की विजय से उत्साहित भाजपाईयों ने निकाली विजय यात्रा


फरीदाबाद 6 दिसंबर :  मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की अभूतपूर्व विजय से उत्साहित भाजपाईयों ने एनआईटी क्षेत्र में विजय यात्रा निकालकर लोगों का अभिवादन किया। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने किया। विजय यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जहां-जहां से यह यात्रा गुजरी, वहां-वहां लोगों का हजूम इसमें जुड़ता चला गया। यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत से यह साफ हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनावों व विधानसभा चुनावों में देश-प्रदेश में मोदी-मनोहर सरकार फिर से जीत की हैट्रिक लगाएगी।

 उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में आस्था जता रही है क्योंकि पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में डंका बजा है, जो देश कभी भारत को कमजोर समझते थे, आज भारत का लोहा मानते है। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी चल रही है और मोदी सरकार ने नौ सालों में जितनी योजनाएं चलाई है, उतनी योजनाएं पिछली सरकारों ने कभी नहीं चलाई। श्री भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रहे है, आज हरियाणा शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा सहित अन्य मामलों में अग्रणीय राज्य बनकर उभर रहा है। एनआईटी क्षेत्र में भी विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने में सरकार कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड विजय से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है और अब कार्यकर्ता लोकसभा व हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गए है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में फिर से मोदी मैजिक चलेगा और हरियाणा में तीसरी बार फिर से मनोहर सरकार बनेगी।

Share This News

0 comments: