Wednesday 22 November 2023

देश की आजादी में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान : नरेंद्र गुप्ता


फरीदाबाद, 22 नवम्बर : देश की आजादी में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश की आजादी के लिए आर्य समाज के लोगों ने आगे बढक़र कुर्बानियां दी। यह बात फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आर्य समाज सैक्टर-19 के वार्षिकोत्सव पर आयोजित 21 कुंडीय यज्ञ में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश में फैली अनेक कुरूतियों के लिए लड़ाईयां लड़ी और लोगों को उन कुरूतियों से बाहर निकालने का संकल्प लिया, जिसे आज आर्य समाज के लोग पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो देश पुराने अंध विश्वासों और कट्टर रूढिवादिता पर चलता है वह देश कभी भी उन्नति नहीं कर सकता। देश के लोगों को समय के साथ बदलना चाहिए। इस अवसर पर आर्य समाज सैक्टर-19 के प्रधान डा. गजराज ङ्क्षसह आर्य ने कहा कि आर्य समाज सैक्टर-19 वैदिक प्रचार और नैतिक शिक्षा के प्रसार के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य में वह पुरजोश के साथ लगा है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सैक्टर-19 में समाज के लोगों के लिए अनेक बहु आयामी योजनाएं चल रही हैं जिसमें स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र, फिजियो थैरेपी, सिलाई सेंटर तथा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कुमार सभाए तथा योग कक्षाएं नियमित रुप से चालू हैं। नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि शहर में एक ऐसी संस्था जो डा. गजराज के नेतृत्व में कार्य कर रही है जिसका भरपूर लोग लाभ उठा रहे हैं। इससे पूर्व 21 कुंडीय यज्ञ में शहर के सैंकडों लोगोंं ने हिस्सा लेकर स्वच्छ वातावरण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उद्योगपति जय प्रकाश गुप्ता, महेश आर्य, अशोक आर्य, राजेंद्र आर्य, यादवेंद्र शास्त्री, संतोष शास्त्री सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This News

0 comments: