Sunday 3 March 2019

राजन मुथरेजा ने विजय संकल्प बाईक यात्रा रैली निकाली


फरीदाबाद 3 मार्च । भारतीय जनता पाटी द्वारा 2 मार्च से 6 विधानसभाओ में आयोजित विजय संकल्प बाईक यात्रा रैली के तहत भाजपा व्यासायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजन मुथरेजा ने बढख़ल विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने कार्यालय से 9०० बाईकों का काफिला रवाना किया। इस अवसर पर श्री संदीप जोशी, राजकुमार बोहरात, संजय शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।  रैली को हरी झण्डी श्री संदीप जोशी ने दिखाई। 

इस अवसर पर राजन मुथरेजा ने कहा कि विजय संकल्प बाईक यात्रा रैली आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावो में विजयी का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद देश व प्रदेश में भाजपा के प्रति एक नई लहर उभरेगी और जनता इस रैली में बढ़चढ कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना चाहिए ताकि जनता को पता चल सके कि अन्य सरकारो व भाजपा सरकार में कितना अंतर है।

राजन मुथरेजा ने बताया कि  बाईक रैली बडखल क्षेत्र  में भगत सिंह चौक , फतेहपुर गांव से टाऊन की तरफ पांच नंबर दो नंबर, तीन, चार से एसी नगर भगत सिंह कालोनी गंधी कालोनी कल्याणपुरी नेहरु से एसजीएम नगर आदर्श कालोनी से सेक्टर=21ए, बीसी, डी बडखल सेक्टर-46 मेवला से अनखीर गंव से अनखीर चौक पर समाप्त हुई।

 मुथरेजा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावो में चौ. कृष्णपाल गूर्जर एक बार फिर रिकार्ड मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि श्री गूर्जर के बराबर का कोई नेता विपक्षी पार्टियों के पास है नहीं इसीलिए वह अनगर्ल ब्यानबाजी कर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद लोकसभा का एक एक नागरिक चौ. कृष्णपाल गूर्जर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और उनका कहना है कि श्री गूर्जर ने फरीदाबाद को जो मान सम्मान दिलाया है वह आज तक नहीं मिला है। आज गांव हो या शहर सभी एक जगह एक समान विकास हो रहा है। गांव भी शहरो की तरह चमकदार, साफ सुथरा एवं सौंदर्यीकरण में शहरो व वीआईपी क्षेत्रों की बराबरी कर रहा है जिसक श्रेय केन्द्रीय राज्यमंत्री गूर्जर को जाता है। जिन्होंने बिना भेदभाव के शहर, गांव, कालोनियो, सेक्टरो का एक समान विकास करवाया है।

राजन मुथरेजा ने कहा कि विजय संकल्प बाईक यात्रा रैली हर विधानसभा में पूरी तरह से सफल हुई है।


Share This News

0 comments: