Monday 26 November 2018

पुलिस की जो जिम्मेवारी है उसे बखूबी निभाया जाएगा: संजय सिंह नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर


फरीदाबाद 26 नवंबर । कमजोर तबके की पहुंच भी कानून तक हो यह सुनिश्चित किया जाएगा - अपनी हद से बाहर जाकर काम करने वाली पुलिस पर भी होगी कार्यवाही - फरीदाबाद के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने आज प्रेस वार्ता के जरिये साफ़ किया पुलिस की मुख्य जिम्मेवारी कानून व्यवस्था बनाय रखने की होती है जिसे फरीदाबाद जिले में और पुख्ता किया जाएगा। उन्होंने कहा की कानून की पालना का मतलब सिर्फ पब्लिक से कानून की पालना करवाना नहीं होता उसमे पुलिस भी शामिल है और यदि कोई पुलिसकर्मी अपनी हद से बाहर जाकर काम करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही होगी। 

 फरीदाबाद जिले के पुलिस कमिश्नर आफिस का है जहाँ आज नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय सिंह आज मीडिया से रूबरू हुए.गौरतलब है की पुलिस कमिश्नर संजय सिंह कुछ साल पहले एडिशनल पुलिस कमिश्नर के तौर पर फरीदाबाद में अपनी सेवाएं दे चुके है और अब वह एक बार फिर पुलिस कमिश्नर के रूप में जिले की कमान संभाल रहे है. मिडिया को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की संविधान के अनुसार पुलिस की जो जिम्मेवारी है उसे बखूबी निभाया जाएगा। उन्होंने कहा की पुलिस की मुख्य जिम्मेवारी कानून व्यवस्था बनाय रखने की होती है जिसे और पुख्ता किया जाएगा और जिले में  बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए उसमे कमी की जायेगी। उन्होंने कहा की उनकी कोशिश होगी की कमज़ोर तबके के लोगो को न्याय मिल सके ताकि कमजोर तबके की पहुंच कानून तक बनी रहे. वहीँ ट्रेफिक व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा की सिमित साधनो के चलते ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा जिसमे हम मीडिया और पब्लिक का सहयोग भी लेना चाहेंगे।  उन्होंने साफ़ किया की कानून की पालना का मतलब यह नहीं की सिर्फ पब्लिक ही कानून की पालना करे. जबकि पुलिस भी इसी दायरे में आती है और अगर पुलिस भी अपनी हद से बाहर जाकर काम करेगी तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही निश्चित रूप से होगी। 
Share This News

0 comments: