Saturday 4 August 2018

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले यशवीर डागर


फरीदाबाद, 4 अगस्त ।  एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर ने आज क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्षों के साथ दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  से मुलाकात की। डागर ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र के सेक्टर-58 में घरों के ऊपर से हाईटेंशन की तारें गुजर रही है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित होने का खतरा बना रहता है

 इसलिए इन तारों की दिशा में बदलाव किया जाए, जिससे लोग बिना डर के जीवन यापन कर सके। वहीं उन्होंने सोहना रोड को चार लेने की मंजूरी किए जाने की परियोजना पर जल्द कार्य शुरु करवाने की मांग की वहीं गौंछी नाले के समीप से गुजर रही सडक़ का कार्य जल्द शुरु करवाया जाए ताकि यहां दुकानदार करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को जहां हाईटैंशन तारों की दिशा दूर करने के निर्देश दिए वहीं अपने परियोजनाओं पर भी जल्द कार्य शुरु किए जाने को कहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य में जुट जाए ताकि 2019 में पुन: देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तासीन हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में जो हरियाणा विकास की गति से पिछड़ गया था, 

उसको पुन: भाजपा ने विकास की राह पर वापिस लौटाया और सभी 90 विधानसभाओं में समान रुप से विकास कार्य करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है।  यशवीर डागर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत करने एवं पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे और जहां तक बात चुनावों की है तो कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है और इस बार लोकसभा व विधानसभा में पहले से भी ज्यादा भाजपा की सीटें आएगी और भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।  इस मौके पर पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार, डबुआ कालोनी मंडल अध्यक्ष संजीव सोम, नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी, मदनलाल जांगड़ा, देवीराम नैन, मूलचंद डागर, मोहन रावत, जगदीश सिंह, अमित कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश बालियान, प्रवीन शर्मा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This News

0 comments: