Thursday 16 August 2018

भारतीय पंचनद सेना ने निकली तिरंगा यात्रा


फरीदाबाद 16 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पंचनद सेना फरीदाबाद की और से तिरंगा यात्रा का आयोजन सेक्टर 15 गुरुद्वारा से साइकिल एवं मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए  सेक्टर 15 से कम्युनिटी सेंटर, पुराना एसपी रोड सेक्टर 16, सागर सिनेमा, मेन बाजार ओल्ड फरीदाबाद, पथवारी मंदिर,तेल मिल, भगवाना स्वीट के सामने से शास्त्री कॉलोनी गुरुद्वारा एगोपी कॉलोनी लक्ष्मी नारायण मंदिर पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।

 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार जोध सिंह  वालिया ने की एवं इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद सुभाष आहूजा उपस्थित रहे।इस अवसर पर सरपरस्त जीवन छाबडा, विष्णू सूद, चुन्नी लाल चोपडा, दिनेश छाबडा, विनोद कांत वासुदेव, चेयरमैन प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्रा जोग टोनी पहलवान, महासचिव स. कुलदीप ङ्क्षसह साहनी, उपाध्यक्ष  राकेश मढिया,  कोषाघ्यक्ष तेजिन्द्र सिंह चढ्डा, सचिव सर्वजीत सिंह चौहन, बढखल एनआईटी अध्यक्ष सतनाम सिंह मंगल, युवा चेयरमैन विजय कंठा, महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर, महसचिव रधमिन कौर चढ्डा, मूलराज नन्द्राजोग, सरदार नरेन्द्र सिंह साहनी, अरूण वालिया, यश बब्बर, राजू मिगलानी, सुनील कुमार, सरदार प्रीतपाल सिंह, सरदार जरमेज सिंह, स. इन्द्रपाल सिंह साहनी, मनोज, अमन देवेन्द्र, मनीष, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

इस तिरंगा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र नन्न्हे बच्ची 6 वर्ष की जपनीत कौर साहनी रही जिन्होंने साईकिल पर यह यात्रा पूरी की। 

  इस तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल डिस्ट्रिक एंड सेशन जज श्री सत्य भूषण आर्य ने दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को स बोधित करते हुए श्री सत्य भूषण आर्य ने कहा कि आज का दिन हम सभी को प्रेरणा देता है कि हमें भी अपने देश के लिए कुछ करना है। उन्होंने कहा कि जिन महान वीर सपूतो ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमें आजादी दिलाई आज उनको याद करने का दिन है और उनके बताये हुए रास्तों पर चलने का दिन है ताकि हम उनके स्वप्नो के भारत को संजो कर रख सके। उन्होंने कहा कि आज देश को हम सभी ने भ्रष्टïाचार, भ्रष्टïाचारियों सहित आंतकवाद से बचाना है और उसके लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहाकि एकता ही एक ऐसा हथियार है जिसके सामने सब कुछ नतमस्तक है।  

इस अवसर पर भारतीय पंचनद सेना फरीदाबाद के  सरपरस्त जीवन छाबडा, विष्णू सूद, चुन्नी लाल चोप्उा, दिनेश छाबडा, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्रा जोग, महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया और कहा कि आज हम अगर आजादी की सांस ले रहे है तो वह उन वीर सपूतो की वजह से ले रहे है जिन्होंने बहुत कम उम्र में देश पर मर मिटें। उन्होंने कहा कि उनके सच्ची श्रृद्घाजंलि तभी होगी जब हम इस देश को उनके द्वारा देखा गया देश बनाये और सुख शान्ति व समृद्घि को लाये। उन्होंने कहा कि आज इस तिरंगा यात्रा का महत्व इसी को दर्शाता है कि हमारे दिलो में देशभक्ति है और हम दूसरो के दिलो में भी देशभक्ति को लाना चाहते है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी इस बात की शपथ लेते है कि हम देश की एकता, अखण्डता को सदैव बनाये रखते हुए इस देश को उन्नति की और ले जायेंगे।


Share This News

0 comments: