Saturday 21 July 2018

जवाहर नवोदय विद्यालय मैं छात्रों ने किया वृक्षारोपण : एस.के. त्यागी


फरीदाबाद, 21 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका में आज शनिवार को देशभर में चल रहे 'इच वन प्लांट वनÓ कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य एस.के. त्यागी, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं भूतपूर्व विद्यार्थियों के अतिरिक्त अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। इनमें नंगला मोठूका के सरपंच अमर सिंह, अरुआ के सरपंच देवेन्द्र गोयल, वीएमसी सदस्य वीरेन्द्र चौधरी, जेसीओ मदन मोहन, हवलदार 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरुग्राम रामदयाल यादव तथा सीनियर सैकेंडरी स्कूल छांयसा के प्राचार्य अशोक त्यागी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने एवं लोगों को वृक्षों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के लिए नवोदय विद्यालय परिसर में वृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे विद्यालय प्राचार्य एस.के. त्यागी द्वारा अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ भेंट करके किया। प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थिजनों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सभी जीवों के अस्तित्व व कल्याण के लिए पेड़-पौधे बहुत ही आवश्यक है। प्राचार्य ने कहा कि पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन एवं जैव विविधता को बनाए रखने में वन अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधे को लगाना, उनका रक्षण करना एवं आसपास हरियाली को फैलाना है। 

उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रगति एवं वन-उन्मूलन के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। अत: पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। अत: पयार्वरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पेड़-पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करने पानी को संरक्षित करने एवं जलवायु नियन्त्रण में मदद करते हैं। इस प्रकार कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य, गणमान्य हस्तियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में एक-एक पौधा लगाया गया और लोगों को वृक्षारोपण के उद्देश्य एवं महत्व को बताने एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प लेते हुए यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। एनसीसी अधिकारी उर्मेश राव व विद्यालय के 50 एनसीसी कैडिट व स्काउट गाइड के छात्रों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
Share This News

0 comments: