Friday, 15 June 2018

आशा वर्करों और सर्व कर्मचारी संघ ने जेल भरो आन्दोलन में सैकड़ों कर्मचारी के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे : नरेश शास्त्री


फरीदाबाद, 15 जून। हरियाणा सरकार की बेरूखी और वायदा खिलाफी के खिलाफ हजारों आशाओं ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। आज के इस जेल भरो आन्दोलन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सीटू के जिला प्रधान निरन्तर पाराशर सचिव लाल बाबू शर्मा व आशा वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव सुरेखा, प्रधान हेमलता, सचिव सुधापाल, कोषाध्यक्ष रेनू रावत, उपप्रधान सुशीला, आदि ने किया। 

गौरतलब है कि आशा वर्करों के जेल भरो आन्दोलन में शामिल होने के लिए सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा व सीआईटीयू से संबंधित दर्जनों यूनियनों के सैकड़ों कर्मचारी भी गिरफ्तारी देने पहुंचे। 

गुस्साई आशा वर्करों ने उपायुक्त कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन को गिरफ्तार करने के लिए पेशकश की लेकिन जिला प्रशासन पर गिरफ्तार करने के लिए पुख्ता इंतजामात नहीं थे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सतबीर मान, महिला एसीपी पूजा डाबला, एसीपी आत्माराम  सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 

जिला प्रशासन द्वारा आशा वर्करों को गिरफ्तार करने से इनकार करने से आशा वर्करों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ लगभग डेढ घंटे तक चिलचिलाती धूप में जमकर नारेबाजी की। जिला प्रशासन द्वारा आशा वर्करों को मनाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद एसडीएम सतबीर मान ने आशा वर्करों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपको गिरफ्तार करने के बाद रिहा किया जाता है और आपकी मांगों का पत्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। 

सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ईमानदारी से एक फरवरी को हुए समझौते को लागू करें। उन्होंने ऐलान किया कि सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा आगामी 17 जून को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर सीआईटीयू और सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा संयुक्त रूप से आशा वर्करों के आन्दोलन के समर्थन में सडक़ों पर उतरने का फैसला करेगा तथा आगामी 22 जून को सीएम सिटी करनाल में प्रदेश भर की आशाएं व कर्मचारी तथा मजदूर मिलकर प्रदर्शन करते हुए आन्दोलन करेगें। 

आज के इस आन्दोलन में अन्य के अलावा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खाण्डिया, फरीदाबाद ब्लॉक के उपप्रधान करतार सिंह, खुर्शीद अहमद, भारत गेयर से रवि कुमार प्रधान, अध्यापक संघ के अध्यक्ष भीम सिंह, मिडे-डे-मील की अध्यक्ष कमलेश चौधरी, आंगनवाड़ी की जिल व राज्य की प्रधान देवेन्द्री, इंकबाली यूनियन से कामरेड मुन्ना प्रसाद, एसकेएस के धर्मवीर वैष्णव, सीटू के उपप्रधान विजय झा, विरेन्द्र बेनीवाल,  उमा, अनिता सहित दर्जनों यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। 

Share This News

0 comments: