Monday 9 October 2017

राष्ट्रहित में करें स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल ; डॉ देव प्रकाश भारद्वाज


फरीदाबाद:9 अक्टूबर (National24news) ग्रेटर फरीदाबाद के सतयुग दर्शन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ देव प्रकाश भारद्वाज ने बच्चों को चीन की साजिश के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि चीनी हिंदू भाई- भाई का नारा देकर पीठ में छुरा घोंपने वाला चाईना अब भारत के बाजारों पर कब्जा कर आर्थिक व्यवस्था को चौपट करना चाहता है, इसलिये स्वदेशी जागरण मंच ने राष्ट्रहित में पूरे देश प्रदेश में चाईना का बहिष्कार करो और इंडिया को अपनाओ जनजागरण पखवाडा चलाया हुआ है। पूरे प्रदेश में मेक इन इंडिया को बढ़ावा एवं चायना वस्तुओ का बहिष्कार करने के लिए देशभर में स्वदेशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फरीदाबाद में सभी स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षा संस्थान में संपर्क कर जनजागरण संगोष्ठी, संकल्प कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े सभी पदाधिकारी गांव गांव, कॉलोनी कॉलोनी और प्रत्येक सेक्टर, जिले एवं प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागृत करने में जुटे है। 

कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ देव प्रसाद भारद्धाज ने कहा कि हमारे देश के पड़ौसी देश हमारे खिलाफ आएदिन षड्यंत्र रचते रहते हैं। पाकिस्तान सीमा पार से आतंकतवादियों के साथ गठजोड़ कर हमारे यहाँ दहशत फ़ैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ता वहीं दूसरा पड़ौसी देश चाइना  जो धोखे से हमारे युवाओं को भर्मित कर हमारे स्वस्थ के साथ साथ हमारी अर्थ व्यवस्था को ध्वस्त करने की मुहिम चलाए हुए है। सस्ती एवं चमकदार प्रोडक्ट बनाकर हमारे युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा है। चीन निर्मित चीजों के चलते भारत का कुटीर उद्योग चौपट हो गया है।  जिसके कारण देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देव भारद्वाज ने बताया कि 1962 में चीनी हिंदू भाई - भाई का नारा देने वाले चाईना ने उस वक्त हमारे देश की पीठ में छुरा घोंपा था और आज  अपने सस्ते सामान के जरिये हमारे देश के बाजारों में कब्जा कर भारत जो अर्थ व्यवस्था को बर्बाद करना चाहता है। देव प्रसाद भारद्धाज ने स्कूली बच्चों से अपील की कि वे संकल्प लें कि इस दीवाली चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी चीजों के साथ त्यौहार मनाएंगे। भाजपा नेता संजय कौशिक ने भी अपने संबोधन में बच्चों की संकल्प दिलाया कि इस दीवाली सभी स्वदेशी वस्तुओं के साथ मनाएं।

स्कूल प्राचार्य डॉ एस भारद्वाज ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना है और चायनीज चीजों का बहिष्कार करना है।  श्री भारद्वाज ने कहा कि भारत में लोकतंत्र है जहां सभी के कल्याण के लिए नीतियां बनायीं जाती हैं , जबकि चाइना में मौलिक अधिकारों का हनन, सरकारी तंत्र की मनमानी, मजदूरों का शोषण आम बात है। चीन में सस्ती चीजें बनाने के चक्कर में सभी कायदे कानूनों को ताक पर रखकर कार्य होते हैं। चीन निर्मित वस्तुएं सस्ती होने का साथ साथ स्वस्थ एवं पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक हैं। हमें सच्चे भारतीय नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए अपने देश को समृद्ध बनाना है। 

Share This News

0 comments: