Friday 4 August 2017

भ्रष्टाचार से नौकरी देने वाले आज जेल में हैं: अमित शाह


चंडीगढ़:4 अगस्त (National24news) हरियाणा में अब नौकरी पूरी तरह से पारदर्शी सिस्टम में मिलती है। योग्य लोगों को नौकरी के लिए अवसर मिलता है। यह तब संभव हुआ है जब हरियाणा में किसी जाति, वर्ग या परिवार विशेष की नहीं बल्कि हरियाणवी सरकार है। 

रोहतक के महर्षि  दयांनद विवि के टैगोर थियेटर में भाजपा के मोर्चों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार करके नौकरी देने वाले नेता आज जेल में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए जो भ्रष्ट हो, कार्यकर्ताओं के नहीं कहने पर पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि फिर हरियाणा में आप पांच नहीं पच्चीस साल की सरकार बनाएंगे। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि हर बूथ पर अपनी ताकत बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को अंतिम आदमी तक पहुंचाएं। 

भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में ईमानदारी से काम करके मैरिट वाले युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने हरियाणा के लोगों को अपनी हरियाणवी सरकार देने का काम करके एक नई मिसाल कायम की है। पुलिस भर्ती, पटवारी, अभियंता सहित कई विभागों की नौकरियों के नाम लेते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि केवल परिवार और कार्यकर्ताओं के लिए नहीं बल्कि योग्य व्यक्तियों के लिए अवसर मिले, ऐसा सिस्टम अपनाया है। उन्होंने कहा कि नौकरी में हमें ये सोच रखनी चाहिए कि भले ही हमारा कोई अपना रह जाए, मगर योग्य नौकरी से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनेलो की सरकारों का जिक्रकरते हुए कहा कि उन सरकारों के समय में हरियाणा के योग्य बच्चों में निराशा थी। बच्चों ने पढऩा छोड़ दिया था। मगर इस सरकार ने बच्चों के विश्वास को बहाल किया है । अब बच्चे अपने कैरियर को बनाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगे हैं। 

भाजपा की हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाणा देेश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जो केरोसिन मुक्त हुआ है, जो अपने आप में बड़ी  उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम को कई प्रदेेश अपना रहे हैं। सरकार ने सस्ते राशन के डिपुओं की सप्लाई को डिजीटल करके 38 हजार फर्जी रोशनकार्ड पकड़े हैं। इन कार्डों को सस्पेंड करने से करोड़ों रूपये की कालाबाजारी को रोका है। इसके अलावा ई पंजीकरण, ई स्टंप, सिंगल विंडो सिस्टम आदि ऐसे अनेक काम किए है जो आम आदमीके लिए लाभकारी सिद्ध हुए हैं। 

कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए पार्टी के नेता अमित शाह ने हरियाणा में शिक्षित पंचायतें बनाने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने इसमें भी बहुत रोड़े अटकाए, मगर हमारी नीयत अच्छी थी, इसलिए जनता को शिक्षित पंचायतें देने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि इससे व्यवस्था सुधरी है। सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि क्या अब कोई अशिक्षित व्यक्ति सरपंच या पंच बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐसी पहल है जिसका अनुसरण दूसरे राज्य भी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सॉयल हैल्थ कार्ड वितरण, फसल बीमा जैसे अच्छे कार्यों की लंबी सूची है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी प्रकार से केंद्र की 106 कार्यों की सूची है जिनसे आम आदमी तक राहत पहुंची है। 
बॉक्स: 
रोहतक। भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियों में भारत का वैभव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियां के किसी भी देश में जाते हैं तो वहां उन्हें सुनने के लिए हजारों लोग आते हैं। वो इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने मां भारती का वैभव दुनिया में बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में जो स्वागत होता है वह मोदी का नहीं बल्कि भारत देश के 125 करोड़ लोगों का सम्मान होता है। 

बॉक्स
देश में प्रमाणिक सरकार कर रही है काम  
पिछले दस साल तक देश में राज करने वाली यूपीए सरकार की पहचान घोटालों की सरकार के तौर पर होती है, जबकि आज आपके बीच प्रमाणिक सरकार है। जनता के प्रति जवाबदेह सरकार है। उन्होंने कहा कि यह गर्व और गौरव की बात है कि केंद्र की सरकार के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। यहां तक की विरोधी भी कोई आक्षेप नहीं लगा पाते। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को यह गर्व होना चाहिए कि इस सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे किसी कार्यकर्ता का सिर झुक जाए। 

रोहतक के इतिहास के साथ की शुरूआत 
भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मदवि के टैगोर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत रोहतक के इतिहास के साथ की। महाभारतकाल के इस प्रसिद्ध नगर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नकुल ने युद्धिष्ठर को पत्र में लिखा था कि यह भूमि शूरों, मयूरों और धनाढय लोगों की है। यह ऐतिहासिक नगर है। 

महर्षि दयानंद विवि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही महर्षि दयानंद की जन्मस्थली गुजरात है, मगर उनकी कर्मस्थली हरियाणा है। उन्होंने समाज को राष्ट्रवाद की सीख दी, धर्म का जीवन जीना सिखाया, समर्पित भाव से काम करना सिखाया। महर्षि दयानंद ने भारत को नहीं बल्कि दुनिया में प्रतिपादित किया। 
Share This News

0 comments: