Saturday 5 August 2017

प्रदेश भाजपा सुभाष बराला नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा : कौशिक


फरीदाबाद :5अगस्त(National24news)एक ओर जहां हरियाणा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा दे रही है। वहीं हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र द्वारा एक आईएएस की बेटी से शराब के नशे में छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पूरे प्रदेश के लोगों में गुस्सा है। इसी कड़ी में आज पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के सैक्टर-9 स्थित कार्यालय के पास हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका। इस मौके पर श्री कौशिक के साथ गोल्डी बरेजा, बाबूराम कौशिक, अशोक खुराना, देवेन्द्र दीक्षित, राजकुमार कथूरिया, अजय बिष्ट, रणधीर फागना, दयाराम, योगेश तंवर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि एक तरफ जहां मनोहर सरकार बेटी बचाओ-बेटी बचाओं का नारा दे रही है। वहीं उनकी पार्टी के शीर्ष पद पर बैठे भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र शराब के नशे में विकास बराला ने एक आईएएस अधिकारी की बेटी से जो शर्मनाक हरकत की है, उसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के भतीजे पर लडक़ी के छेड़छाड़ व भगा ले जाने के आरोप लग चुके है, लेकिन सत्ता में होने के चलते इस मामले को दबा दिया गया, जबकि उसके बाद अब प्रदेशाध्यक्ष जैसे बड़े पद पर आसीन व्यक्ति के बेटे ने ही शराब के नशे में धुत्त होकर लडक़ी से छेड़छाड़ कर भाजपा के चाल-चरित्र और चेहरे को उजागर कर दिया है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी कहा है कि वह सुभाष बराला को तुरंत उनके पद से बर्खास्त करके पार्टी से निष्कासित करें। इस मौके पर सीएल भारद्वाज, हरीश चौधरी, रमेश चौहान, राजकुमार, बिल्लू यादव, अशोक खटाना, महेश कुमार, राकेश कुमार, एसएस. अरोड़ा, राजपाल चौधरी, मनोज, आनन्द भारद्वाज, हरीश भारद्वाज सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This News

0 comments: