Tuesday, 22 August 2017

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता करनाल रवाना: जितेन्द्र चौधरी


फरीदाबाद:22 अगस्त (National24news) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में करनाल के लिए रवाना हुई। करनाल में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पुनम महाजन का हरियाणा प्रांत करनाल में जोरदार स्वागत किया जायेगा इसी स्वागत समारोह में शिरकत करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद की टीम आज करनाल रवाना हुई। इस मौके पर युवा अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का एक ही ध्येय है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को दिलाये।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र फौजदार ने कहा कि करनाल में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में करनाल के लिए रवाना हो रहे है उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा अधिक से अधिक युवाओं को फरीदाबाद से जोडने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प है और पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड रहा है। श्री फौजदार ने बताया कि युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष सुमंत चंदेल, सचिव सुबोध भडाना, कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष रमेश तेवतिया, दीपक, राजकुमार, राजेश लाम्बा, वीरू सहित सैकडो पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रो से जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में करनाल  के लिए रवाना हो रहे है। 


Share This News

0 comments: