Wednesday, 9 August 2017

भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया


फरीदाबाद :9 अगस्त(National24news)  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की टीम ने मंगलवार को एन.एच.५ स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अगस्त क्रांति दिवस मनाया और शहीदों को याद किया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन के बावजूद जब अंग्रेज भारत को स्वंतत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया, जिससे ब्रितानिया हुकूमत में दहशत फैल गई। इस आंदोलन की शुरूआत ९ अगस्त, १९४२ को हुई थी, 

इसलिए इतिहास में ९ अगस्त को च्अगस्त क्रांति दिवसज् के रूप में मनाया जाता है। मुंबई के जिस पार्क में यह आंदोलन शुरू हुआ था, उसे अगस्त कं्राति मैदान के रूप में जाना जाता है। अनीता शर्मा ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजों की चूलें हिलाने का मुख्य काम किया, जिससे भारत को आजादी मिली। इस मौके पर उनके साथ महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका कक्कड़, राजवती, रीता जसरोटिया, गीता शर्मा, राजबाला सरदाना, रेखा नैन व महिला मोर्चा की पूरी टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर महिला मंडल की सभी सदस्यों ने भारत माता का झंडा फहराकर वंदे मातरम और जय भारत माता की नारों के साथ आवाज बुलंद कर राष्ट्रगान भी गाया। 
Share This News

0 comments: