Friday, 9 June 2017

जिला युवा कांग्रेस की मासिक बैठक का हुआ आयोजन


फरीदाबाद :9 जून(National24news) जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को होटल मैगपाई में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया द्वारा की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष खुशबू मंगला मौजूद थी। प्रदेश सचिव भारत टोंगर ने भी बैठक में हिस्सा लिया। 

बैठक के दौरान युवा कांग्रेस की भविष्य की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। तरुण तेवतिया व खुशबू मंगला ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से उनके आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने वाली गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं में युवा कांग्रेस की गतिविधियां नियमित रुप से होती रहनी चाहिए। पदाधिकारी अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करें। 

मौके पर खुशबू मंगला ने बताया कि 19 जून को जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन अलग व बेहतर तरीके से बनाया जाएगा। जिला स्तर के साथ ही सभी विधानसभाओं में राहुल गांधी का जन्मदिन धूम धाम से मनाया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को अलग - अलग जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने बताया कि किसी विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण कर, किसी में गरीब बच्चों के साथ, किसी में दिव्यांग बच्चों के साथ तो किसी विधानसभा क्षेत्र में वृद्धाश्रमों में जाकर वृद्धों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जाएगा।

 मौके पर जिला उपाध्यक्ष रोहित नागर, फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष नीतिन सिंगला, बड़खल विधानसभा अध्यक्ष राजेश भड़ाना, बंटी हुड्डा, जिला महासचिव डॉ सतेंद्र डागर, कुलदीप भड़ाना, राजेश खटाना, चिराग डूडी, मुस्ताक खान, धर्मेंद्र लांबा, हरीओम राय, पृथला विधानसभा अध्यक्ष वरूण तेवतिया, बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुन्नू राजपूत, उपाध्यक्ष रियाज खान, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष सागर डागर, उपाध्यक्ष सूरजभान, बड़खल विधानसभा अध्यक्ष राजेश भड़ाना, उपाध्यक्ष सागर कौशिक आदि मौजूद थे।
Share This News

0 comments: