Wednesday, 21 June 2017

लेजरवैली पार्क में विश्व योग दिवस का किया उद्घाटन : पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा


फरीदाबाद 21 जून(National24news)एन आई टी विधान शेत्र के लेजर वैली पार्क में विश्व योग दिवस मनाया गया और इस अवसर पर वहा पर लोगो और महिला और बच्चो ने बढ़ चढक़र भाग लिया और मिलकर एक साथ योग किया। विश्व योग दिवस को लेकर अधिकारियो में  सुबह से ही एक जुनुन सवार था और मानों वे इसी दिन का इंतजार कर रही हों। इस मौके पर योगा ममता झा ने लोगो को योगासन व उनके गणों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। 


पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने बताया कि योग आज के युग में एक थेरेपी के रूप में बहुत उपयोगी सिद्व हो रहा है क्योकि हर एक रोग के लिए विशेष आसन है। कई जटिल से जटिल रोगों को भी योग के माध्यम से भी उनका उपचार करके रोगों से मुक्ति मिल रही है। इस अवसर पर भाजपा नोडल अधिकारी राकेश खटाना भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंदर फागना ,मुनेश शर्मा ने कहा कि हमारे शरीर में इतनी शक्ति है कि शरीर के विकारो को स्वंयमेव बाहर कर पुन:स्वास्थय हो सकता है। उन्होनें कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग सभी के लिए जरूरी है। उन्होनें कहा कि योग सोए हुए मन को जगाता है और उसमें नई चेतना भरता है। 
Share This News

0 comments: