Friday, 16 June 2017

क्राईम ब्रांच सैक्टर 30 ने लम्बे समय से फरार हत्यारोपी को किया गिरफ्तार


फरीदाबाद:16 जून (National24news.com) पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरैशी के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुये प्रभारी क्राईम ब्रांच सैक्टर 30 निरीक्षक सत्येन्द्र रावल की टीम ए.एस.आई. नरेन्द्र, ए.एस.आई. कैलाश, ए.एस.आई. शीशपाल व ई.एच.सी. राजबीर ने लम्बे समय से हत्या जैसे मामलों में फरार चल रहे आरोपी बिनोद उर्फ बिन्नू पुत्र वीरेंद्र उर्फ बिरी निवासी गाॅव भैंसरावली थाना तिगाँव फरीदाबाद उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार करने में बडी कामयाबी हासिल की।

 सुखबीर सिहं आई.पी.एस. डी.सी.पी. क्राईम ने प्रैस को सम्बोधित करते हुये  बताया कि आरोपी बिनोद उर्फ बिन्नू गाॅव भैसरावली का रहने वाला है। बिनोद उर्फ बिन्नू हत्या व हत्या के कोशिश जैसे कई अपराधिक मामलों में पिछले करीब 9 माह से फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी बिनोद अदालत से भी कई मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। विनोद उर्फ बिन्नू मनोज माँगर गैंग का सदस्य है। इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गाँव घरोडामें साल 2015 में हुए दोहरे हत्याकांड में भी आरोपी करीब डेढ साल जेल में रह चुका था। इसके अलावा भी इस पर अवैध हथियार रखने और मारपीट करने के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
सुलझाई गई वारदात,आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, एक जिन्दा रौद व एक लोहे का सरिया बरामद किया गया।

Share This News

0 comments: