Thursday 25 May 2017

भाजपा प्रदेश की नीतियों पर खरा उतरा भाजयूमो : सुरेश भट़ट


फरीदाबाद 25 मई(National24news.com) हरियाणा प्रदेश के कैािल जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें हरियाणा प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला, प्रदेश के संगठन मंत्री सुरेश भटट, भाजपयुमो के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव सहितभाजपा एवं भाजयुमों के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजयुमो हरियाणा के सभी जिलो के जिलाध्यक्षों से उनके जिलो में चल रहे भाजयुमो के कार्यो पर समीक्षा हुई। सभी जिलो के कार्यो को देखने के पश्चात भाजयुमो फरीदाबाद द्वारा जिले में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा हुई एवं संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने सभी जिलो के जिलाध्यक्षों को भाजयुमो फरीदाबाद से प्रेरणा लेकर कार्य करने के निर्देश भी दिये।

भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुई प्रशंसा के लिए भाजयुमो फरीदाबाद के समस्त जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देत ेहुए कहा कि इस प्रशंसा को केवल प्रशंसा मात्र न लेते हुए जिम्मेवारी समझे एवं अब दुगनी गति से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन की रीति नितियों को घर घर तक पहुंचाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी मीडिया प्रभारी रविन्द्र फौजदार ने प्रदेश भाजपा, भाजयुमों एवं जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दिशानिर्देश लेकर कार्य करते रहेंगे एवं युवा मोर्चा फरीदाबाद द्वारा देश की प्रगति के कार्यो में काई कोर कसर नही छोडेंगे।

मीडिया प्रभारी रविन्द्र फौजदार ने कहा कि भाजयुमों के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के प्रयासों एवं उनके नेतृत्व में आज भाजयुमो को जो सम्मान मिला है वह वाकई में हम सभी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए गर्व की बात है और हम विश्वास दिलाते है भाजयुमो पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।


Share This News

0 comments: