Saturday, 27 May 2017

भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने कहा नगर निगम में हुआ है 246 करोड़ का महाघोटाला



फरीदाबाद 27 मई(National24news.com) भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने आज यहां खुलासा किया है कि जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण योजना के तहत परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा  एन.बी.सी.सी. नामक एजेंसी  को बतौर एडवांस दी गई 246 करोड़ रूपये की राशि का अभी तक हिसाब किताब नहीं दिया गया है।  मंच ने  बताया है कि 3150 करोड़ रूपये की इस परियोजना के लिए नगर निगम ने विभिन्न एजेसिंयों से ऋण लेकर के वर्ष 2009-10 में 605.49 लाख रूपये, 2011-12 में 746.03 लाख रूपये, 2012-13 में 584 लाख रूपये, 2013-14 में 11760 लाख रूपये, 2014-15 में 6000 लाख रूपये और 2015-16 में 5000 लाख रूपये की राशि को मिला कर के कुल 246 करोड़ रूपये की अपने हिस्से की राशि एन.बी.सी.सी. एजेंसी को दी थी।

  मंच के संयोजक अनशनकारी बाबा रामकेवल और डा. ब्रहमदत्त पदमश्री के अनुसार दिसम्बर 2006 में भारत सरकार, हरियाणा सरकार और नगर निगम फरीदाबाद के बीच हुए एग्रीमेंट के अनुसार इस राशि का प्रयोग करने के बाद समस्त रिकार्ड का आडिट करवाया जाना था, जो कि अभी तक भी नहीं करवाया गया है।  उन्होंने आरोप लगाया है कि घोर अनियमितताओं और घपलों के उजागर होने के डर से ही रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। मंच ने सरकार से इस सारे मामले की जांच करवाने की मांग की है।

              इधर निगम मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के विरोध में अनशनकारी बाबा रामकेवल, पदमश्री डा. ब्रहमदत्त और निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला का सत्याग्रह आज लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने फरीदाबाद नगर निगम के भ्रष्टाचार से त्रस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे कल 28 मई रविवार को प्रातः 10 बजे निगम मुख्यालय पर होने वाली सभा में आवश्यक तौर से हिस्सेदारी करें।  यहां यह उल्लेखनीय है कि कल 28 मई को बी.एस.एफ. में जवानों को दिये जाने वाले खाने में भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने वाले जवान तेज बहादुर सिंह यादव निगम मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे सत्याग्रह में शिरक्त कर अपना समर्थन व्यक्त करेंगे। 

 इसके इलावा सेवा के सेवानिवृत अधिकारियों की एसोसिएशन सहित शहर की अनेकों सामाजिक संस्थायें भी कल के कार्यक्रम में भाग लेगी।  अन्य के इलावा आर.टी.आई. एक्टिविस्ट वरूण श्योकंद, धीरज हिन्दुस्तानी, पवन शून्य, राजेश शर्मा, धन सिंह अ़त्री, शाहाबीर खान, रण सिंह भड़ाना, हरे राम, धीर सिंह, औमप्रकाश बहीन, दशरथ रेढ़ू, बनारसी राठी, शिवराज भड़ाना, समाज सेवी प्रबोध चन्द्र शंगारी, चन्दावली गांव के पंच देवेन्द्र, ब्लाक   समिति मैम्बर राजकुमार गोगा, इन्द्र सिंह भड़ाना, नरेन्द्र कुमार, महेन्द्र, हरीदत्त, कर्म चंद बघेल, मोहन सिंह देसवाल, महेन्द्र कपूर आदि ने भी आज के सत्याग्रह में भाग लिया।
Share This News

0 comments: