फरीदाबाद 22 अप्रैल (National24News.com)भारतीय प्रवासी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव को फ ोरम ऑफ़ फ्रेंड्स ऑफ़ आई सी सी आर भारत सरकार का सदस्य नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यो को देखते हुए की गयी है। संतोष यादव की फ ोरम ऑफ़ फ्रेंड्स ऑफ़ आई सी सी आर भारत सरकार का सदस्य नियुक्त होने पर भारतीय प्रवासी परिषद के कार्यालय पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय तिवारी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया। इस मौके पर संतोष यादव ने कहा की भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् का सदस्य नियुक्त होने पर में संस्था का आभार जताते हैं और जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है उस जिम्मेवारी को मैं सच्ची ईमानदारी और कर्तब्यनिष्ठा द्वारा अपनी हर जिम्मेदारी का पालन करते हुए पूरा करूंगा
इस मौके पर डा. अजय तिवारी ने बताया कि संतोष यादव का सदैव सामाजिक कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभाते है साथ ही वह प्रवासियों की सहायता करने के लिए हरसंभव प्रयास करते है। इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि संतोष यादव सामाजिक कार्य के लिए कई बार प्रसाशन के अधिकारियों से सम्मानित हो चुके है और केंद्रीय व् राज्य मंत्रियों द्वारा भारत गौरव अवार्ड, हरियाणा गौरव अवार्ड और अभी हाल ही मैं इंडियन अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हो चुके है। डा. अजय तिवारी ने कहा कि हमें संतोष यादव पर गर्व है कि वह प्रवासियों के नाम को रोशन कर रहे हैं।
डा. तिवारी ने बताया कि संतोष यादव भारतीय प्रवासी परिषद्,रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेसन,पूर्वांचल एकता परिषद्,छठ पूजा सेवा समिति और कई सामाजिक संगठन से जुडक़र सामाजिक कार्यों मैं बढ़ चढक़र भाग लेते है और भूमाफि याओं,शराब माफि यों,सट्टेबाजो व् गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाते रहते है। आई सी सी आर का सदस्य नियुक्त होने पर सभी प्रवासियों मैं खुशी लहर है और सभी सामजिक संगठन बधाई दे रहे है।
इस मौके जगदीश,रामावतार यादव,जितेंदर शर्मा,अशोक,राममेहर चौधरी, ओमप्रकाश, सतीश, रविंदर, वीरसेन शर्मा, अनिल गोयल,किशन कुमार सहित भारत गौरव अवार्ड कमेटी के महासचिव सन्देश यादव, भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् के डीजी अमरिन्दर खटुवा और भारतीय प्रवासी परिषद् के सभी पदाधिकारी और अन्य सामाजिक संगठन के सभी लोगो का आभार ब्यक्त किया।
0 comments: