Tuesday 18 April 2017

जन सेवा वाहिनी के पुरोद्धा भूपेंद्र त्यागी नहीं रहे, ददसिया के यमुना घाट पर दोपहर को अंतिम संस्कार


फरीदाबाद 18 अप्रैल   जन सेवा वाहिनी के पुरोद्धा भूपेंद्र त्यागी का निधन हो गया है।  उनके पैतृक गांव ददसिया के यमुना घाट पर दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मात्र 52 वर्ष की उम्र में भूपेंद्र त्यागी अपने पीछे पत्नी उषा त्यागी, एक पुत्री, दो पुत्र, माता जी, भाइयों और भतीजों को रोता बिलखता छोड़ गए। स्वर्गीय भूप्रेंद्र त्यागी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पैतृक गांव ददसिया में  दिनांक 17 अप्रैल, सोमवार रात्रि 11 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली। जन सेवा वाहिनी के पुरोद्धा भूपेंद्र त्यागी की असामयिक मौत पर जन सेवा वाहिनी संस्था को गहरा आघात लगा है संस्था में श्री त्यागी की क्षति अपूर्णीय  है। स्व भूपेंद्र त्यागी विगत 25 वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा में अग्रणी रहे। जन सेवा वाहिनी संस्था के संस्थापकों में शामिल भूपेंद्र त्यागी संस्था के महासचिव, कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कई सालों तक रहते हुए सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेते रहे। 
स्व भूपेंद्र त्यागी के निधन पर बाबा राम केवल , केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल , मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा , विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक टेकचंद शर्मा, विधायक ललित नागर, निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बी आर ओझा , भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन संजय कौशिक ने शोक व्यक्त किया है।  जन सेवा वाहिनी संस्था के संस्थापक कोषाध्यक्ष एवं प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र त्यागी के असामयिक निधन पर फरीदाबाद के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 
Share This News

Author:

0 comments: