चंडीगढ़, 29 अप्रैल(National24news.com)हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अम्बाला शहर के एतिहासिक अम्बिका देवी मंदिर से रोड़-शो कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस रोड-शो में अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने जीप को ड्राइव किया तथा इस अभिनंदन समारोह में सांसद रत्न लाल कटारिया, राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक श्रीमती संतोष चौहान व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्राचीन अम्बिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की व माँ अम्बिका का आशीर्वाद प्राप्त किया। ऐसी मान्यता है कि माता अम्बिका के नाम पर ही अम्बाला का नामकरण हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा निकाला गया यह पहला रोड़-शो है, जिसका अम्बाला के लोगों ने भव्य व गर्मजोशी से स्वागत किया। इस रोड-शो के दौरान जहां लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के जमकर नारे लगाए, वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की भी जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस रोड़-शो के आयोजन के लिए विधायक असीम गोयल के साथ-साथ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजिक, धार्मिक व व्यवसायिक संगठनों व नागरिकों का अभिनंदन स्वीकार किया।
अम्बिका देवी मंदिर से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में शुरू हुए इस रोड-शो का सबसे पहले प्रजापत सभा, बलदेव नगर ब्राहमण सभा, व बाल्मिकी के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व फूलमालाओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत रोड-शो के गैंडामल धर्मशाला पर पंहुचने पर सैन समाज द्वारा, बांस बाजार चौक से पहले मैडिकल एसोसिएशन द्वारा, बांस बाजार चौक पर सनातन धर्म सभा व विभिन्न व्यवसायिक सभाओं द्वारा, पम्मी चौक पर सिख समाज व विभिन्न बाजार एसोसिएशनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत पंजाबी समाज, संत शील बहनजी आश्रम, होटल व बैक्ंिवट एसोसिएशनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
शुक्लकुंड चौक पर शुक्लकुंड रोड एसोसिएशन, पुरानी कपड़ा मार्किट चौक पर कपड़ा मार्किट एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन तथा रविदास बस्ती के लोगों द्वारा स्वागत किया। बस स्टैंड पंहुचने पर दशमेश मार्किट के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा महावीर स्वामी निगम पार्क पर जैन समाज और मातृशक्ति व रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। यह रोड-शो अग्रसेन चौक पर सम्पन्न होगा, जहां पर नई कपड़ा मार्किट, नई अनाज मंडी, अग्रवाल समाज और राईस सैलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बाजारों से निकाले गए इस रोड शो के दौरान बाजार वासियों ने भी भव्य अभिनंदन किया, वहीं छतों पर खड़े लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री के आगमन की खुशी जाहिर की।
इस मौके पर उपायुक्त प्रभजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप राणा, रितेश गोयल, वेयर हाउसिंग के निदेशक व मंडल अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, विनोद गर्ग, संदीप सचदेवा, पार्षद हरीश शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जनक राज शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
0 comments: