Thursday, 6 April 2017

भाजपा नेता अमन गोयल एवं पार्षद सुभाष आहूजा ने आज अपने वार्ड में लगभग 36 लाख 60 हजार के विकास कार्यो का शुभारंभ किया


फरीदाबाद 6 अप्रैल (National24News.com)  भाजपा नेता अमन गोयल एवं पार्षद सुभाष आहूजा ने आज अपने वार्ड में लगभग 36 लाख 60 हजार के विकास कार्यो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को  अधिक से अधिक विकास देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वायदे जनता से किये थे वह सभी वायदे आज क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे है। अमन गोयल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में आज प्रदेश आगे की ओर जा रहा है और अपनी खोई हुई साख वापिस ला रहा है। उन्होंने कहाकि हरियाणा के हर जिले में विकास को प्राथमिकता देकर जनता के सुख दुख का ख्याल रखने में भाजपा अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर पार्षद सुभाष आहूजा ने कहा कि सैक्टर 19 में लगभग 11 लाख 60 हजार की आरएमसी की सडक़ का शुभारंभ किया गया है  इसके बाद 25 लाख की लागत से पार्को की व्यवस्था को सुचारू करने के कार्य का शुभारंभ किया गया है। सुभाष आहूजा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी और जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो रहे है  गांव हो या शहर सभी जगह एक समान कार्य हो रहे है जिससे जनता पूरी तरह से भाजपा के कार्यो से खुश है और भाजपा में आस्था जता रही है।

इस मौके पर यश बब्बर, सुनील कुमार, राजन गुप्ता, विपुल त्रिखा, जगदीश गोयल, अशोक खनेजा, धर्म बरेजा, सूरी जी, अशोक गोयल, परविन्द्र मल्होत्रा, सतीश आहूजा, के.पी.धीमन, कथूरिया जी, हरदयाल अरोडा, ओ पी चौहान, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।  


Share This News

Author:

0 comments: