Wednesday 19 February 2020

ओल्ड फरीदाबाद मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन शर्मा बने


फरीदाबाद, 20 फरवरी। भाजपा ओल्ड फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति पर सचिन शर्मा ने आज केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री जी ने भी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया।

सचिन शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ तथा विधायक नरेंद्र गुप्ता समेत सभी पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा के साथ मौजूद रहे वार्ड 30 से नगर निगम पार्षद सुभाष आहुजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूर्ण मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सचिन शर्मा जैसे कर्मठ कार्यकर्ता के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद मंडल में पार्टी संगठन और मजबूत होगा। 

वहीं सचिन शर्मा ने मंत्री जी समेत सभी पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ पार्टी की सेवा में जुटकर पार्टी को मंडल स्तर पर और आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं देंगे। 

इस अवसर पर हरिकृष्ण चौहान, शंटी मल्होत्रा, सरदार प्रीतपाल चौहान, टोनी पहलवान, कृष्ण आर्य, कमल कटारिया, कृष्ण कुमार, सरबजीत सिंह चौहान, हरपाल सिंह तथा रणवीर ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
Share This News

0 comments: