Saturday 6 October 2018

सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत हो रहे है क्षेत्र में विकास कार्य : यशवीर डागर


फरीदाबाद 7 अक्टूबर । भाजपा हाईकमान के आदेश पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याकारी नीतियों आम आदमी तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही भाजपा की ‘संकल्प पदयात्रा व जनजागरुकता अभियान’ के तहत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर के संयोजन में डबुआ कालोनी पुरानी मंडी से हजारों भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और वहां से यात्रा शुरु हुई। यह यात्रा नंगला रोड व चाचा चौक की मार्किट होते हुए करीब 5 किलोमीटर तक घूमते हुए सोहना रोड पर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह व्यापारियों ने यात्रा का गमजोशी से स्वागत किया। 

लम्बी यात्रा होने के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई और पुलिस प्रशासन को यातायात सुचारु करवाने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ा। इस मौके पर भाजपा नेता यशवीर डागर ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत हर वर्ग का समान विकास कर रही है और पेट्रोल-डीजल के दामों में एकदम 5 रुपए की कटौती करके सरकार ने जहां आम आदमी को राहत दी वहीं विपक्षियों के मुंह पर ताले भी जड़ दिए। उन्होंने कहा कि यह ऐसी पहली सरकार है, जिसमें लोगों को भय व भ्रष्टाचारमुक्त शासन मुहैया कराया जा रहा है, जिसके चलते हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।  श्री डागर ने कहा कि जो एनआईटी क्षेत्र पिछली सरकारों में विकास के मामले में पिछड़ गया था, आज भाजपा सरकार में योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे है। 

जहां सभी गलियोंं को ं इंटरलॉकिंग टाईल लगवाकर पक्का बनवाया जा रहा है वहीं यहां की मुख्य पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए रेनीवेल परियोजना भी जल्द शुरु होने वाली है, जिससे यहां पानी की समस्या का जडमूल से समाधान होगा। इसके अलावा क्षेत्र में सुंदर-सुंदर पार्क बनाए जा रहे है वहीं प्याली व डबुआ चौराहे को आकर्षक एवं भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा क्षेत्र वासियों से आह्वान किया कि वह क्षेत्र में तेजी से चल रहे विकास के पहिये को थमने न दे और आगामी चुनावों में देश व प्रदेश में फिर से भाजपा के रुप मेें अपनी सरकार चुने। उन्होंने कहा कि आगामी समय में 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा बहुमत से विजय होकर सरकार बनाएगी और जनता विपक्षियों को आईना दिखाने का काम करेगी। 

इस मौके पर चारों भाजपा मंडल व महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष जिनमें नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र फागना, महिला मंडल अध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, डबुआ कालोनी मंडल अध्यक्ष संजीव सोम, गीता शर्मा, जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, रेखा  नैन, पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, देवीराम नैन, विरेंद्र सरपंच, मूलचंद डागर, भूरी नैन, मोहन गोयल, राजेश गर्ग, भगवान सिंह, मनोज बालियान, सुरेश पाठक, मुन्नालाल प्रधान, अनिल राठी, राकेश धीमान, सुभाष भड़ाना, रमेश धीमान, मेहरचंद हसराना, पंकज गर्ग, रमेश गोयल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This News

0 comments: