Tuesday 24 July 2018

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति की डगर पर है: सीमा त्रिखा


फरीदाबाद 24 जुलाई । बढख़ल मण्डल की एक आवश्यक बैठक सैक्टर 21 में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना पाण्डे, अंजु भडाना, हरिंद्र भडाना, जोगिन्द्र चावला, पार्षद मनोज नासवा, जसंवत सिंह, कैलाश बैसला पूर्व पार्षद, कर्मवीर बैंसला, ओम प्रकाश बैसला, अमित आहूजा, विशम्बर भाटिया, अमित अरोडा, हरदयाल मदान, प्रियंका कक्कड, मदन थापर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ आज देश व प्रदेश की जनता उठा रही है और उन्हें इस बात का विश्वास हो गया है कि सुविधाएं अगर मिलती है तो केवल और केवल भाजपा सरकार में। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना के तहत उन घरो में गैस कनेक्षन पहुंचाये जहां की महिलाओं ने आज तक चूल्हे में धुंए के बीच भोजन बनाया आज वह महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बनाकर जहां स्वस्थ है वही वह परिवार का सही पालन पोषण भी कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर देश व प्रदेश की बेटियो को जो मान सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है वह आज तक नहीं हुआ आज हमारे देश व प्रदेश की बेटियां हर मुकाम पर अपने आप को स्थापित कर रही है जिसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जाता है।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि इसके साथ साथ सुकन्या योजना का लाभ भी आमजन उठा रहा है और उन्हें इस बात का विश्वास हो गया कि भाजपा ने जो योजनाएं बनायी है वह आमजन के लिए है और जिसका सीधा सीधा लाभ आमजन को मिल भी रहा है। 

इस अवसर पर श्रीमती सीमा त्रिखा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में भाटिया सेवक समाज के प्रधान स. मोहन ङ्क्षसह भाटिया के सुपुत्र पूर्व प्रत्याशी वार्ड 11 गुरूचरण ङ्क्षसह चन्नी एवं पूर्व प्रत्याशी वार्ड 14 की आशा कथूरिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि आपको अधिक मान सम्मान के साथ साथ परिवार का सदस्य केवल और केवल भाजपा ही बना कर रख सकती है। 

प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना पाण्डे, अंजु भडाना, हरिंद्र भडाना, जोगिन्द्र चावला, पार्षद मनोज नासवा, जसंवत सिंह, कैलाश बैसला पूर्व पार्षद, कर्मवीर बैंसला, ओम प्रकाश बैसला, हरदयाल मदान, विशाल जगत, सचदेवा, अभिनव जैन, संजीव ग्रोवर, सुनील भडाना ने भी अपने अपने सम्बोधन में भाजपा को जनता की हितैषी कहा और नवनियुक्त पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।


Share This News

0 comments: