Wednesday 2 May 2018

रमणीक प्रभाकर को "कर्म श्री अवार्ड" अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इन्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने किया सम्मानित


फरीदाबाद : 1 मई I अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इन्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित, अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्मलेन एवं रात्रिभोज कार्यक्रम "सांस्कृतिक विविधिता में एकता" विषय पर चर्चा करते हुए नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति महोदय एवं विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के संग द इंडियन सोसाइटी ऑफ़ इंटरनेशनल लॉ, नई दिल्ली  में 1 मई 2018 (श्रमिक दिवस) को कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत परिपेक्ष्य में "समरसता मिशन" | भारत - नेपाल की वैदिक कालीन का पुर्नउत्थान हो,  भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरु के आसान पर पद स्थापित हो एवं 8वा सबसे ताकतवर भारत को सुरक्षा परिषद् में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता प्राप्त हो |

संरक्षक न्यायमूर्ति श्री परमानद झा जी प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार, श्री मुरली मनोहर जोशी जी पूर्व मंत्री भारत सरकार, महावीर प्रसाद टोरडी अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक व् श्री कुलदीप शर्मा जी एडवोकेट ने रमणीक प्रभाकर महासचिव मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद को "कर्म श्री अवार्ड" से सम्मानित किया |

श्री मुरली मनोहर जोशी जी पूर्व मंत्री भारत सरकार ने अपने वक्तव्य में रमणीक प्रभाकर की सरहाना करते हुए कहा कि विश्व की सांस्कृतिक एवं सामाजिक व्यवस्था का भारतीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक हेतु अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय संगोष्टी में भारत नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धो, मानवीय प्रेम एवं एकता के प्रतीक आपकी सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए आपके द्वारा जो सेवा एवं सहयोग प्रदान किया गया वह प्रशंसनीय है | हम आपकी राष्ट्रीय सेवा भावना का आदर करते है और मंच उज्जवल भविष्य की कामना करते है |

कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षक न्यायमूर्ति श्री परमानद झा जी प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार, मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर जोशी जी पूर्व मंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली, डा. जी. वी. कृष्णामूर्ति पूर्व चुनाव आयुक्त भारत सरकार नई दिल्ली, श्री महावीर प्रसाद टोरडी जी अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक, श्री कुलदीप शर्मा जी एडवोकेट व् अनेक गणमान्य, प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया |
Share This News

0 comments: