Friday 6 October 2017

कांग्रेस-इनेलो सरकार पर सादा निशाना : प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला


चंडीगढ़ 6अक्टूबर (National24news)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 29 साल तक कांग्रेस-इनेलो ने दादूपुर नलवी नहर परियोजना पर वोट की राजनीति करते हुए परियोजना के महत्व को खत्म कर दिया। इसे अधिक बजट का बताकर वर्ष 1992 में बंद करने की कोशिश करने वाली कांगे्रस और बार-बार सत्ता पर काबिज हुई इनेलो आज घडियाली आंसू बहाकर लोगों से भावनात्मक खिलवाड करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांगे्रस, इनेलो को जनता से छलावा करने से बाज आने की नसीहत दी। 

आज यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांगे्रसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को नोटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि आज किसानों के मध्य जाकर इस परियोजना को बंद नहीं करने और शुरू कराने की मांग उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा क्यों भूल रहे हैं कि परियोजना की लागत बढती देखकर खुद कांगे्रस 1992 में इस प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए डिनोटिफाई करने का काम कर चुकी है। लेकिन उस समय न्यायालय द्वारा उन्हें पहले किसानों को मुआवजा देने का आदेश देकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इसके बाद वर्ष 2013 में कैग रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर परियोजना की उपयोगिता पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने तथा परियोजना के प्राथमिक उद्देश्यों की पूर्ति नहीं होती देखकर सवाल उठा चुके हैं। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांगे्रस की तरह जब इनेलो सत्ता में रही तो उन्होंने भी अपने कार्यकाल में दादूपुर नलवी नहर को लेकर बेरूखी बरती और मामले को जस का तस रहने दिया। आज इनेलो नेता किसानों के हित और राज्यपाल से मिलकर परियोजना को पुन: शुरू कराने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दल लगातार विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं और लगातार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। 
Share This News

0 comments: