Saturday, 1 July 2017

CM मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर की आपात लेंडिंग


झज्जर: 1 जुलाई (National24news) मौसम खराब हाेने के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेल‍ीकाप्‍टर की झज्‍जर में आपातकालीन लैंडिंग हुई। आज शाम उनका तेज बारिश के कारण की पुलिस लाइन में उतरा। सीएम के हेलीकाप्‍टर की अापात लैंडिंग की सूचना से अ‍धिकारियों में हड़कंप मच गया। वह गुड़गांव जा रहे थे। मौसम ठीक न होने पर वह कार से गुड़गांव रवाना हुए। इस बीच वह पुलिस लाइन के पास खेल रहे बच्‍चों के बीच पहुंच गए।

आज शाम करीब चार बजे मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल हेलीकाप्‍टर से गुड़गांव जा रहे थे। हेलीकाप्‍टर झज्‍जर के पास पहुंचा तो वहां तेज बारिश हो रही थी और मौसम हेलीकाप्‍टर की उड़ान के लायक नहीं था। इसके बाद हेलीकाप्‍टर की झज्‍जर की पुलिस लाइन के ग्राउंड में आपात लैंडिेंग कराई गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस एवं प्रशासन के आल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पास के मैदान में खेल र‍हे छोटे बच्‍चों को देख मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल बच्‍चों के बीच पहुंच गए। बच्‍चों ने उनको अपने बीच देखकर सीएम को घेर लिया। मुख्‍यमंत्री ने बच्‍चों से बात की और उनके साथ घुलमिल गए।

उन्‍होंने बच्‍चों से भारत माता की जय के नारे लगवाए और उनके साथ बातचीत की। बच्‍चे मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को अपने साथ देखकर बेहद खुश थे। मुख्‍यमंत्री ने बच्‍चों के साथ फोटो खिंचवाई। बाद में मौसम ठीक नहीं होने के कारण मुख्‍यमंत्री कार से गुड़गांव के लिए रवाना हो गया।
Share This News

0 comments: