Sunday, 2 July 2017

नगर निगम अधिकारियों व प्रशासन की लापरवाही से स्मार्ट सिटी बना जलभराव सिटी

फरीदाबाद : 3जुलाई(National24news) नगर निगम प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी का दावा करना उस समय पूरी तरह से फेल साबित हुआ जब सैक्टर 16 ए स्थित सर्किट हाऊस के चारो और पानी जलभराव इतना अधिक हो गया कि लोगों के घरो में पानी घुसने लगा। जिससे गुस्साये क्षेत्रवासियों क्षेत्रवासियों अनिल टण्डन, ब्रिज बंसल, संजय अग्रवाल, विजय, कमल आर्य, प्रशांत भारद्वाज, मुकेश सेठी, ओम प्रकाश चंद, वधवा जी, एम एल अग्रवाल, खुराना जी, गांधी जी, यादव जी, सूद साहब, माटा जी, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, अशोक मल्होत्रा, राम अवतार गोयल, सुनील अग्रवाल, अमन, राजीव जैन, आई पी सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने निगम प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया और कहा ने नगर निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये 


कहा कि एक तरफ सरकार व प्रशासन फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा कर रहा है वही दूसरी और थोडी सी बरसात ने सेक्टरो का यह हाल है और खासकर उन जगहों का जहां की सरकारी संस्थान एवं सर्किट हाऊस जैसे कार्यालय है। लोगों का कहना है कि सरकार व प्रशासन पूरी तरह से जनता की मूलभूत सुविधाओ को पूरा करने में निष्क्रिय साबित हो रही है यह सब वायदे एवं घोषणाएं केवल कागजों में ही ूपूरी हो रही है जमीन स्तर पर कुछ भी नहीं हो रहा है।

सैक्टर 16 के निवासियों ने कहा कि यह पहली बार ही नहीं हो रहा है इससे पहले भी यहां पर थोडी सी बरसात में पानी का जलभराव इसी तरह हो जाता है और हमारे घरो तक पहुंच जाता है। उन्होने कहा कि हर बार इस पानी की निकासी की फाईले बनती है और बड़ा बड़ा बजट बनता है परंतु वह बजट केवल अधिकारियों व सत्तासीन नेताओं की जेबो में जाता है क्योकि अगर वह बजट इस जगह पर लगा होता तो हर वर्ष हमें इस तरह की समस्या से नहीं जूझना पडता। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्रवासी इस समस्या को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर से मिलेंगे और उन्हे सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की इस लापरवाही की सूचना देंगे हो सकता है तब हमारी समस्या का समाधान हो जाये।


Share This News

0 comments: