Tuesday 18 July 2017

मेयर सुमन बाला ने किया नगर निगम का औचक निरिक्षण - जायदातर अधिकारी मिले नदारद ,कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही !


 फरीदबाद: 18 जुलाई (National24news) फरीदाबाद की मेयर एक बार फिर एक्शन में.  मेयर सुमन बाला ने किया नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण और जायदातर कर्मचारी और अधिकारी अपनी सीट से नदारद मिले। इतना ही नहीं कई कर्मचारियो को बीड़ी पीते हुए और आराम फरमाते हुए रंगेहाथों पकड़ा।  मेयर ने जमकर लगायी फटकार।  कहा लापरवाही करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही ।

अक्सर देखा जाता है की नगर निगम कार्यालय में लोग अलग - अलग विभाग में अपना काम करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के सीट पर नदारद होने के चलते लोगो को मायूस होकर अपने घर वापिस लौटना पड़ता है. इन्ही शिकायतों के चलते आज फरीदाबाद नगर निगम की महापौर सुमन बाला ने आज नगर निगम कार्यालय के तमाम विभाग के कार्यालयों का औचक निरिक्षण किया। वही निरिक्षण के दौरान महापौर ने पाया की जायदातर अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं है. उन्होंने जब अन्य कर्मचारियों से पूछा की उक्त सीट पर बैठने वाले अधिकारी नहीं है तो किसी ने बिमारी से नहीं आने का बहाना बताया तो किसी ने कहा की अभी तो यही थी पता नहीं कहा चले गए. इसी निरिक्षण के चलते मेयर जब कर्मचारियों के कार्यालय पहुंची तो कर्मचारी अपना काम करने की बजाय बीड़ी पीते हुए और तखत पर आराम फरमाते हुए नज़र आये. इस पर गुस्से में आगबबूला हो चुकी मेयर ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा की एक और जनता परेशान हो रही है दूसरी और आप यहाँ आराम फरमा रहे ही यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

 औचक निरिक्षण के दौरान मेयर फटकार लगाती हुई ----


 सुमन बाला - नगर निगम मेयर फरीदाबाद  निरिक्षण के दौरान मेयर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की जायदातर शिकायते मिलती है की निगम अधिकारी समय पर काम पर नहीं आते है जिसकी वजह से जनता को परशानी उठानी पड़ती है इसी के चलते आज उन्होंने नगर निगम के कार्यालय का औचक निरिक्षण किया है. मेयर ने बताया की आज उन्होंने निरिक्षण के दौरान पाया की जायदातर उच्च अधिकारी अपनी सीट से नदारद पाए गए वहीँ कुछ कर्मचारी आराम फरमाते हुए मस्ती करते नज़र आये. मेयर ने कहा की अधिकारी हो या कर्मचारी किसी की वजह से जनता को परेशांनी नहीं होने दी जायेगी और जो कर्मचारी आज नदारद पाए गए है उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा की यदि नगर निगम के अधिकारी समय पर आएंगे और जनता का काम ईमानदारी से करेंगे तब नगर निगम स्मार्ट होगा यदि नगर निगम स्मार्ट होगा तभी फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बन पायेगा।   

इस मोके पर स्थापना अधिकारी  विजय सिंह ,एल एल औ जॉन फर्स्ट महेंदर सिंह।,सतीश पराशर टाउन पलानर उपस्थित थे I
Share This News

0 comments: