फरीदाबाद :9 जून(National24news) फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार हैं, जिसमें भारत के अन्नदाता किसानो को गोलियों का निशाना बनाया जा रहा है। आये दिन देश के किसी न किसी हिस्से में अपना हक मांग रहे किसानो को गोलियों से मारा जा रहा हैं। मध्य प्रदेश में अपना हक मांग रहे किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा गोली से मारने के लिए भाजपा को जिम्मेदार मानते हुए आज फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व गुडगांव कांग्रेस प्रभारी बलजीत कौशिक के नेेतृत्व में सैक्टर-9-10 के डिवाईडिंग रोड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।
श्री कौशिक ने कहा भाजपा सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में आंदोलन कर रहे किसानो पर गोली चलवाना, कायरता पूर्ण कार्य हैं। भाजपा द्वारा किसानो की आवाज को दबाया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जब मध्यप्रदेश जाकर पीड़ित किसानो के हक मे आवाज उठानी चाही तो उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अमीर लोगो का लाखो करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर रहे हैं, लेकिन किसानो के लिए ऐसा नही कर सकते। बजाय किसानो को कर्ज मे राहत देने के, मोदी जी उनको गोली से मरवा रहे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व गुडगांव कांग्रेस प्रभारी बलजीत कौशिक ने कहा कि इस समय देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिटलरशाही लागू कर रखी हैं। राहुल गांधी जो पीड़ित किसानो का दर्द बांटने के लिये मध्यप्रदेश जा रहे थे, उन्हे रास्ते में गिरफ्तार करवाना, भाजपा की बौखलाहट साबित करता है। भाजपा ने चुनावों के दौरान जारी घोषणा पत्र में भी किसानो के कर्जे को माफ करने का वादा किया था। लेकिन भाजपा के सत्ता मे आते ही ये वादा भी उनका चुनावी जुमला साबित हुआ। जो सरकार देश के अन्नदाता किसान की नही हो सकती वो किसी का भला नही कर सकती।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोनू ढिल्लों, बेदी प्रधान, मंगतराम सिंगला, प्रताप शर्मा, राममेहर गोयल, सरला भामोत्रा, कंवर सिंह मलिक, मोतीलाल शर्मा, दरियाव सिंह तेवतिया, सत्यनारायण शर्मा, सोनू कुमार, एस.रहमान, सुनीता फागना, लाडो देवी, ढकेली, प्रीतम प्रधान, मानसिंह तेवतिया, हरवीर मान, जुल्फीकार, दानिश अली, महेन्द्र बघेल, महेन्द्र सैनी, डा. खुर्शीद, जाकीर खां, राजबीर चौहान, महेन्द्र सिंह, रधांवा फागना, महावीर भारद्वाज, दयाचंद मलिक, मेहरचंद पाराशर, देवीराम, रामप्रवेश, मनीष शर्मा, राजकली तेवतिया, लक्ष्मीदेवी, पम्मी, बिमला, जयबाई, केशो, मुख्को, सविता, विनोद कौशिक, गीता देवी, रामरती देवी, रीना, किशोर दास, अंजली, अमरेश सिंह, सुनील चौहान, राजकुमार मान, मानङ्क्षसहं, भीमसिंह दलाल, राकेश मलिक, राजू, उमरदराज, सचिन, सौकत, जीतू, प्रेमसिंह, कैलाश, अंकित, रामकुमार, विनोद डांगी, किशनपाल, शिवा, सोमन राय, मनोज अग्रवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।
0 comments: