Sunday 18 June 2017

राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विशाल रक्तदान शिविर : अशोक तंवर



फरीदाबाद 18 जून(National24news) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने विधिवत रुप से किया। शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से फरीदाबाद प्रभारी प्रदीप जैलदार, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव राजकुमार तेवतिया, पं. राजेंद्र शर्मा, राधा नरुला, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, एडवोकेट दिनेश चंदीला, महिला नेत्री रेनू चौहान वशिष्ठ, सीमा जैन, प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, पूर्व मेयर अतर सिंह, कांग्रेसी नेता विकास चौधरी, संगठन सचिव ललित भड़ाना, चेयरमैन राकेश भड़ाना, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेश गोदारा, ज्ञानचंद आहुजा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, परमजीत सिंह गुलाटी, एडवोकेट राजेश तेवतिया, संजय सैफी, अनीशपाल, गजेंद्र सिंह, मोनू ढिल्लो, अशोक रावत कुनाल भड़ाना सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
 इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. अशोक तंवर ने जिले के सभी कांग्रेसियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं ने एक अनूठी पहल की है, जो समाज व इंसानियत के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता होते है और कांग्रेस में कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं की भरमार है, आज जिला ही नही बल्कि हरियाणा स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भाजपा को जुमलों की सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि तीन सालों में भाजपा ने केवल घोषणा की है, किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया, यहां तक कि चुनावों में किए गए वायदों में से भी सरकार एक वायदा पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि आज विकास की दौड़ में हरियाणा कोसों पीछे छूट गया है, तीन वर्ष पहले जब कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी तो हरियाणा एक विकसित राज्य था और आज तीन वर्ष बाद हरियाणा विकास में पिछड़ गया है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन के समक्ष उजागर करें ताकि आने वाले चुनावों में इस गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से उखाड़ा जा सके। श्री तंवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह करनाल में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर पहुंचे ताकि किसानों व प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ी जा सके। रक्तदान शिविर में प्रदेशाध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की। रक्तदान शिविर के उपरांत कांग्रेसजनों ने केक काटा और हवन यज्ञ का आयोजन करके राहुल गांधी जी की दीर्घायु की कामना की तथा महाराणा प्रताप एवं झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का जन्मदिन भी मनाया गया। डा. अशोक तंवर ने इस सफल आयोजन पर जिले के सभी कांग्र्रेसियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई भी दी। 

Share This News

0 comments: