Wednesday 31 May 2017

घर-घर जाकर लोगों को दी भाजपा सरकार की नीतियों की जानकारी : नगला मण्डल अध्यक्ष कविंदर चौधरी


फरीदाबाद :31 मई (National24news.com)नगला मण्डल ने किया पाली मण्डल के बूथ पर पार्टी की कल्याणकारी नितीयो का प्रचार मण्डल अध्यक्ष कविंदर चौधरी ,एन॰ आई॰ टी॰ विधानसभा के पार्टी विस्तारक  दहिया, मण्डल महामंत्री झम्मन शर्मा , रमेश धिमान ,माधवी सक्सेना ,सोनी अरोरा,सत्यभान शर्मा , रोशन रावत , आशु छिकारा  , यादराम जी , विपिन जी , महर चन्द हरसना  ,राजेश लखेर  के साथ घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार कर स्थानीय निवासियों को पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी ,भाजपा की नीतियों की जानकारी दी एवं नीतियों व योजनाओं से लिखे पोस्टर भी चिपकाये।

नगला मण्डल अध्यक्ष कविंदर चौधरी ने अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत कराया एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कहा कि आज प्रदेश ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं हमारा फरीदाबाद ओजस्वी केन्द्रीय राज्यमंत्री  कृष्णपाल गूर्जर के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगनी उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश के शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व ने देश व प्रदेश को खुशहाल कर दिया है।





 , 
Share This News

0 comments: