Tuesday 3 March 2020

सिटी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में राजनेता, अधिकारी व पत्रकारों ने जमकर खेली फूलों की होली


फरीदाबाद 3 मार्च  । सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की जबरदस्त धूम रही। रंगारंग कार्यक्रम में जहां केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सिटी प्रेस क्लब के मंच से सभी को होली की शुभकामनाएं दी, वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने राजनैतिक अंदाज में बधाई देते हुए सभी को हंसने पर लोटपोट कर दिया। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने होली समारोह की मस्ती में गाने की शानदार प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। 

उनके साथ मौजूद भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली वाली रंग बरसे गाना सुनाकर होली की मस्ती में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को जिला उपायुक्त यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त यश गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, मेयर सुमन बाला, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, ज्वाइंट कमिश्नर सतबीर मान ने  समारोह में मौजूद सभी अतिथियों को बधाई दी। सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिजेंद्र बंसल, सरंक्षक उत्तम राज, राकेश चौरसिया,कार्यकारी अध्यक्ष नवीन धमीजा, महासचिव संजय कपूर व कोषाध्यक्ष प्रितपाल माटा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। सैक्टर 16 स्थित किसान भवन में आयोजित समारोह का मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने अपने मनमोहक अंदाज में महफिल में रंग जमा दिया। जबकि भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने होली के रसिया पर ठुमके लगाकर सभी की खूब तालियां बटोरी। 

विधायक विधायक राजेश नागर, कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, बडख़ल से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप, लखन सिंगला, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना एवं  पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा ने भी फूलों की होली खेलकर सभी को शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में शहर भर के सभी पत्रकारों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। समारोह में फिक्की के अध्यक्ष व जाने माने उद्योगपति एच.के. बत्तरा और महासचिव आशीष जैन ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को फूलों का बुक्के भेंट किया। इस अवसर पर फिक्की अध्यक्ष एच.के. बत्तरा ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए । जाट सभा (किसान भवन)  के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जयपाल सिंह सांगवान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस दहिया व महासचिव एच.एस. मलिक ने सभी अतिथियों को चंदन का टीका लगाकर होली के शुभ आगमन की बधाई दी। 

पूर्व मंत्री एसी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम सी मित्तल, इनेलो के अध्यक्ष अजय भड़ाना, एस्कार्टस यूनियन के अध्यक्ष वजीर डागर, उद्योगपति आर.एस. गांधी, जेपी मल्होत्रा, इंडियन मेडीकल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डा.सुरेश अरोड़ा, अध्यक्ष डा.पुनीता हसीजा, डा. ललित हसीजा, डा. संजय टुटेजा, डा.राशि टुटेजा, व्यापार मंडल के  प्रधान जगदीश भाटिया, कांग्रेस नेता गुलशन बगगा, कांग्रेस नेता सतबीर डागर, कांग्रेस नेता सुमित गौड़, व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अजय नौनिहाल, पूर्व पार्षद योगेश ढींगडा, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, समाजसेवी मनोज गुप्ता टोनी, प्रदीप मोंहती, प्रदीप सेठी,कांग्रेस पार्षद दीपक चौधरी, शिक्षाविद दीपक यादव, व्यापारी नेता राम जुनेजा, भाजपा नेता मदनलाल आजाद, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर एन.के. कटारा, रिटायर्ड एस.ई. रमेश बंसल, रिटायर्ड डीसीपी रमेशपाल, रिटायर्ड डीटीपी रवि सिंगला, होटल डिलाईट के डायरेक्टर बंटी भाटिया, समाजसेवी कमल जख्मी, पार्षद मनोज नासवा, एडवोकेट राजेश तेवतिया, शिवदत्त वशिष्ठ, शिक्षाविद नवीन चौधरी, समाजसेवी विनोद मलिक, उद्योगपति अजय जुनेजा, उद्योगपति रमणीक प्रभाकर, कांग्रेस नेता अनीशपाल व भरत अरोड़ा ने कार्यक्रम में शामिल होकर होली समारोह में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया  । सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जिले के सभी राजनेता, अधिकारी, समाजसेवी एवं पत्रकारों ने मस्ती भरे अंदाज में जमकर फूलों की होली खेली। उल्लेखनीय है कि सिटी प्रेस क्लब हर वर्ष होली पर्व के आगमन पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन करता है।

 जिसमें शहर के सभी प्रमुख गणमान्य लोग बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के सरंक्षक महेंद्र चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील भाटिया, उपाध्यक्ष संजय सिसौदिया, उपाध्यक्ष धीरेद्र राजपूत, उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष राकेश देव, सचिन गौड़,  उपाध्यक्ष अजित सिन्हा, मनोज मंडल, संगठन सचिव खेमचंद गर्ग, सचिव मनोज भारद्वाज, मनोज तौमर,  सचिव शिव कुमार, मनोज भारती, पुष्पेंद्र राजपूत, सचिव नरेश नरूला, प्रचार सचिव सुधीर वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
Share This News

0 comments: