Sunday, 12 August 2018

घर-घर दस्तक देकर भाजपा सरकार की नीतियों को प्रचार करेंगे कार्यकर्ता : गोपाल शर्मा


फरीदाबाद : 12 अगस्त । एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन सेक्टर-55 स्थित कृष्णा वाटिका में क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर के संयोजन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यातिथि के रुप में भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि मोदी-मनोहर के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति के नए मुकाम छू रहे है और सरकार की चार साल की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, 

जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर जहां लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाएंगे वहीं विकास में बाधक बनी कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा लोगों के समक्ष उजागर करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यशवीर डागर ने सर्वप्रथम सम्मेलन में पहुंचे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में एनआईटी क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने एनआईटी क्षेत्र में आधुनिक बस स्टैंड को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि यह इतिहास की पहली ऐसी सरकार है, जिसमें सरकार 100 रुपए लोगों के विकास के लिए मंजूरी करती है तो उस पर सौ फीसदी ही काम होता है, जबकि पूर्व की सरकारों में 100 रुपए में से मात्र 15 रुपए ही जनता तक पहुंचते थे, जबकि 85 रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। 

उन्होंने कहा कि जो एनआईटी क्षेत्र पूर्व की सरकार में विकास के मामले में पिछड़ गया था, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उसे नई दिशा देते हुए विकास की पटरी पर लाने का काम किया है, आज जहां पूरे क्षेत्र में सीमेटिंड सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है वहीं क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए सीवरेज समस्या का स्थाई हल करने के लिए नया सीवरेज सिस्टम डाला जा रहा है, जिससे सीवरेज जाम की समस्या कभी आड़े नहीं जाएगी।  पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए रेनीवेल परियोजना पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है और जल्द ही एनआईटी क्षेत्र के कोने कोने में मीठा पानी लोगों को उपलब्ध होगा।  उन्होंनें कार्यकर्ताओं से आह़वान किया कि वह देश व प्रदेश में फिर से मोदी-मनोहर सरकार को पुन: सत्ता में लाने के लिए जी जान से जुट जाएं और लोगों में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का जमकर प्रचार प्रसार करें।सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पाली मंडल व नंगला मंडल के बीच प्रतियोगिता हुई, 

जिसमें पाली ने बाजी मारी वहीं दूसरी प्रतियेागिता जवाहर कालोनी व डबुआ मंडल के बीच हुई, जिसमें डबुआ मंडल ने विजयश्री हासिल की। फाईनल मुकाबला डबुआ और पाली के बीच हुआ, जिसमें पाली मंडल ने जीत हासिल की। इस मौके पर जिला महासचिव सोहनपाल छोकर, भाजपा नेता गिर्राजदत्त गौड़, भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष रमेश बिसू, डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, विरेंद्र सरपंच, ओमपाल प्रधान, तिलकराज कथूरिया, सुरेश चंद पाठक, जगदीश कुमार, देवीराम नैन, सुरेंद्र तेवतिया, शमशेर सिंह, हरबंस राय, भम्मन लाल शर्मा, बिटटू बजरंगी, प्रवीन कुमार, नरेश गुलाटी, चौ. महेंद्र सिंह, राकेश धीमान, सोनू कोहली, आशाराम शेखावत, रमेश धीमान, विनोद कुमार सिंघल, एनआईटी महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, महासचिव मनीषा सिंह, दर्शना डागर, मंजू सिंह, स्वाति त्यागी, मधु सिंह, मोनी सिंह, राजकुमार यादव, राकेश सिंह, पंकज गर्ग, दिनेश कुमार सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This News

0 comments: