Thursday 25 January 2018

भाजपा पलवल के बदलते समीकरण


पलवल : 25 जनवरी I आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर आजकल पलवल की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गयी है। इसी का एक प्रमाण भाजपा के पलवल से आने वाले युवा नेता के कद को पार्टी द्वारा बढा कर देखा जा रहा है।

पलवल से भाजपा के युवा नेता गौरव गौतम को युवा भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य एवं गुजरात का सह प्रभारी भी बना दिया गया। क्या गौरव के कद को आगामी हरियाणा के विधानसभा  चुनावों से जोड़ कर देखा जाये। जैसा कि भाजपा में बार बार सुनने को मिलता है कि अब की बार युवा व साफ चेहरों को हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी कर रूप में उतारा जाएगा। तो क्या यह उसी दिशा में  भाजपा के बढ रहे कदमों में से एक तो नही।

ब्रामण समाज से आने वाले युवा के कद को बढ़ाने के आईचे की पार्टी की सोच क्या है यह तो वही जाने किन्तु पलवल में ये चर्चा जरूर शुरू हो गयी है कि वी आगामी प्रत्याशी जरूर हो सकते हैं।
Share This News

0 comments: