Saturday 14 October 2017

डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में दसवें महर्षि दयानन्द मेमोरियल लेक्चर का आयोजन


फरीदाबाद:14 अक्टूबर (National24news) डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में  दसवें महर्षि दयानन्द मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद व राष्ट्रीय चेतना षक्ति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारभ माननीय मुख्य अतिथि श्री विरेंन्द्र सिंह (इस्पात मंत्री, भारत सरकार) प्राचार्य  डा. सतीश आहूजा व डा. सुखबीर सिंह (राष्ट्रीय चेतना शक्ति ) ने दीप प्रज्जवलित करके व डी.ए.वी. गान द्वारा किया।

मुख्य अतिथि श्री विरेंन्द्र सिंह (इस्पात मंत्री, भारत सरकार) ने कहा कि महर्षि दयानन्द एक महान विभूति थे। उन्होनें अपने सामाजिक कार्यो के जरिए पूरी दुनिया में जागरूक्ता फैलाने का काम किया है। वे हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनसे हमें प्रेम और दया का पाठ सीखना चाहिए। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर दिनेष कुमार (कुलपति वाई एम. सी.ए. यूनिवर्सिटी) ने कहा कि महर्षि दयानन्द जैसी पहचान पूरी दुनिया में किसी और की नहीं है। उन्होनें समाज में नई ऊर्जा व शक्ति भरने का काम किया था। उनके प्रेरणात्मक भाषणों से आज भी युवाओं में नया जोश भर देते है। मुख्य वक्ता प्रो. डा. रघुवेन्द्र यादव (कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी) ने कहा कि डी.ए.वी. द्वारा दसवें महर्षि दयानन्द मेमोरियल लेक्चर का आयोजन काफी सराहनीय है। अपने ज्ञान के बल पर महर्षि दयानन्द विश्व  विजेता बने। उनके अनुयायी देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर कोने में नजर आते है।


प्राचार्य  डा. सतीश आहूजा जी ने कहा महर्षि दयानन्द ने कहा था कि देश की वर्तमान व भविष्य में आने वाली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी वर्तमान शिक्षा  प्रणाली में परिवर्तन करने के आवष्यकता है। उन्होनें कहा कि शिक्षा का उद्देष्य व्यक्ति को व्यावहारिक बनाना होना चाहिए और  डी.ए.वी. कॉलेज इसी ओर तत्पर है। डा. सुखबीर सिंह (राष्ट्रीय चेतना शक्ति ) ने आये सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डा. सुनीति आहूजा, डा. दिव्या त्रिपाठी, श्री मुकेश बंसल, श्री अरूण भगत , सरोज कुमार  एवं राष्ट्रीय चेतना षाक्ति से एस. के. दत्ता, राजेन्द्र सिंह वैसला एच. एस. दहिया, राजरूप सिंह, प्रताप सिंह मलिक रविन्द्र गुप्ता,चाँद सिंह, ऋषिपाल एम. पी. जैन आदि मौजूद थे। मंच संचालन डा. दिव्या त्रिपाठी व डा. अंकुर अग्रवाल ने कियाआदि उपस्थित रहें। 
Share This News

0 comments: