Thursday, 19 October 2017

घर में घुसकर पत्रकार बिजेन्द्र शर्मा पर हमला किया


फरीदाबाद, 20 अक्टूबर (National24news) पटाखे जलाने से मना करने पर घर में घुसकर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने वरिष्ठ पत्रकार बिजेन्द्र शर्मा व उनके परिजनों पर हमला बोल दिया। घायल अवस्था में श्री शर्मा को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब सवा 11 बजे के करीब नंगला एनक्लेव पार्ट टू में कुछ युवक पटाखे जला रहे थे। जिस पर वरिष्ठ पत्रकार बिजेन्द्र शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। जिस पर वह नहीं माने और एकत्र होकर श्री शर्मा के घर पर लाठी-डण्डों हमला बिजेन्द्र शर्मा, उनकी पत्नी श्रीमती रीना शर्मा को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Share This News

0 comments: