फरीदाबाद :7 जून (National24news.com) भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा एन एच मंडल की अध्यक्ष प्रियंका कक्कर भारद्वाज ने प. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सेक्टर 21A ,21B और 21 D ,न्यू कॉलोनी ,गाँधी कॉलोनी,फतेहेपुर चंदीला,फ्रेंड्स कॉलोनी में अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से अगवत कराया एवं उनकी योजनाओं का किस तरह से लाभ उठाये के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर प्रियंका कक्कर भारद्वाज ने कहा कि आज देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन वर्ष का कार्यकाल इस सरकार ने सफलता पूर्वक पूरा किया है और जनता को अधिक से अधिक विकास, अधिक से अधिक योजनाएं एवं अधिक से अधिक जनहित की योजनाओं से परिपूर्ण किया है। आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह से संतुष्ट है और जनता को जो मूलभूत सुविधाएं चाहिए थी वह सभी उन्हें घर बैठे मिल रही है।
प्रियंका कक्कर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है जिसने अपने कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास की परिपाटी पर चलते हुए हर वर्ग का उद्धार किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए भाजपा सरकार द्वारा कई ऐसी जनहित की योजनाएं है जिसका लाभ उठाकर गरीब, व जरूरतमंद लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जन जन तक भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाना चाहिए एवं योजनाओं का लाभ किस तरह से जनता ले उसके बारे में जानकारी देनी भी चाहिए ताकि जनता इन योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस मौके पर प्रियंका कक्कर भारद्वाज के साथ स्वीटी ,सुनीता ,मंजू शर्मा,ममता .नीलम ने घर-घर भाजपा सरकार की जनहित की नीतियों के स्टीकर भी बांटे एवं घरो पर चिपकाये भी ओर आम जन से भाजपा की नीतियो व योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
0 comments: