Wednesday 7 June 2017

राजधानी में हुई 'जट्टू इंजीनियर' की सक्सेस पार्टी



नई दिल्ली,7 जून (National24news.com) फिल्म  'जट्टू इंजीनियर' का प्रमोशन भी राजधानी में और अब इसकी सक्सेस पार्टी भी राजधानी में ही की गई। इस मौके पर सामाजिक, राजनीतिक जगत की हस्तियों ने शिरकत करके गुरुजी के प्रयासों को सराहा। फिल्मों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के गुरुजी के प्रयासों की यहां जमकर सराहना हुई। वहीं गुरुजी ने एक बार फिर से गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया।

              तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां के बारहखंभा रोड स्थित होटल द ललित में  'जट्टू इंजीनियरÓ की सक्सेस पार्टी में शरीक होने को सुबह से ही लोग जुटने शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, यहां भीड़ बढ़ती गई। गुरुजी के आने के इंतजार में बैठे लोगों ने उस समय खुलकर खुशी जाहिर की, जब गुरुजी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 'जट्टू इंजीनियर' यानी डा. एमएसजी दोपहर 01:08 बजे होटल में पहुंचे। उनका यहां पर मौजूद लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने यहां पर कार्यक्रमानुसार 'जट्टू इंजीनियर' की सक्सेस पार्टी का संदेश मीडिया के समक्ष दिया। यहां से वे सीधे वहां पहुंचे, जहां पर उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था। कार्यक्रम सीबीआर हॉल के अंदर जैसे ही गुरुजी ने साहिबजादी एवं फिल्म की निर्देशक हनीप्रीत इन्सां  व परिवार के बाकी सदस्यों के साथ प्रवेश किया तो वहां मौजूद प्रशंसकों ने खड़े होकर, तालियां बजाकर सभी का स्वागत किया। यहां मौजूद विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात करके गुरुजी ने 01:18 बजे स्थान ग्रहण किया। इसके बाद मंच से कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। मंच से बताया गया कि फिल्म  'जट्टू इंजीनियर' भारत के अलावा भी कई देशों में रिलीज हुई है। आज 19वें दिन तक फिल्म ने 291 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। यानी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल ही नहीं हुई, बल्कि अब 300 करोड़ को भी पार करने वाली है। दोपहर 01: 52 बजे डा. एमएसजी मंच पर पहुंचे। गाय को लेकर अपने अभियान और मिशन को दोहराते हुए गुरुजी ने एक बार फिर से काऊ मिल्क पार्टी सेलिब्रेट की। मंच पर सभी अतिथियों को बुलाया गया और उन्हें काऊ मिल्क पिलाकर पार्टी करने की एक नई परंपरा को गति दी। कार्यक्रम में मौजूद बाकी प्रशंसकों को भी चंद मिनटों में ही गाय का दूध वितरित कर दिया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर 30 बच्चों को बैग व पाठ्य सामग्री दी गई।


-गाय को लेकर शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान
बुधवार को राजधानी की सरजमीं से गुरुजी ने एक और मुहिम की शुरुआत की। गाय को माता का दर्जा देने की मांग भारत सरकार से करते हुए यहां से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले डा. एमएसजी ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने भी हस्ताक्षर अभियान किए। दोपहर 01:56 बजे गुरुजी ने हस्ताक्षर करके इस अभियान को राष्ट्रव्यापी अभियान बनाने की नींव रख दी। इस हस्ताक्षर अभियान में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष शाम जाधव, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, केंद्रीय अधिकारिता एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री विजय सांपला, यूपी से विधायक केपी मलिक समेत अनेक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा देने की प्रधानमंत्री से मांग की।    

      
-500 करोड़ के पार जाएगी  'जट्टू इंजीनियर': मनोज तिवारी
सक्सेस पार्टी में पहुंचे अभिनेता एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तो फिल्म  'जट्टू इंजीनियरÓ ने 291 करोड़ कमाए हैं। आने वाले 15 दिनों में यह फिल्म 500 करोड़ के पार जाएगी। फिल्म को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद 98 फिल्में बना चुके हैं, लेकिन गुुरुजी की फिल्म सब पर भारी है। फिल्म में जो संदेश दिए गए हैं वे खास हैं। 
गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा दिए जाने को लेकर शुरु किए गए अभियान पर उन्होंने कहा कि सभी की मांग है कि गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित किया जाए। हमने भी जरा देर नहीं लगाई और इस मुहिम में शामिल होते हुए हस्ताक्षर कर दिए। हमने किसी को फोन भी नहीं किया और सिग्नेचर कर दिए। अब यह सवाल भी उठेगा। पर हम गुरुजी की मुहिम में शामिल हो गए हैं। यह अभियान भी देश में सुखद परीणिति होगा। यहां कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद हैं।


-आध्यात्मिकता को न्यू इंडिया के रूप में किया पेश: विजयवर्गीय
कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गुरुजी ने आध्यात्मिकता को न्यू इंडिया के रूप में पेश किया है। फिल्मों के माध्यम से गुरुजी ने युवा पीढ़ी के समक्ष संस्कार परोसे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बचपन से ही अध्यात्म से जुड़े हैं। गुरुजी ने उनके घर पहुंचकर एक बार उनकी मां के हाथ से खाना खाया। आत्मीयता का यह रिश्ता वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने गुरुजी द्वारा समाजहित में कार्यों को लेकर कहा कि यह एक साहसिक निर्णय है। एक नई परंपरा आध्यात्मिक संत ने शुरू की है। गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा कोई सरकार दे या ना दे, यह अलग विषय है, लेकिन वे तो बचपन से ही गाय को माता मानते आए हैं। क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। अगर राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलता है तो भी अच्छी बात है।

-फिल्म में कई पहलुओं को छुआ है: शाम जाधव
दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष शाम जाधव ने यहां कहा कि गुरुजी ने फिल्म के माध्यम से कोई फन नहीं किया, बल्कि अनेक संदेश दिए हैं। स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, खेल और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संदेश इ
Share This News

0 comments: