Thursday, 11 May 2017

फरीदाबाद बन्नू बिरादरी के पुन: प्रधान चुने गए रमेश भाटिया


फरीदाबाद 11 मई(National24news.com)  बन्नू बिरादरी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनाव करने का निर्णय लिया गया। फरीदाबाद बन्नू बिरादरी के समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से रमेश भाटिया को पुन: प्रधान पद के लिया चुना गया है। इस बैठक के दौरान फरीदाबाद बन्नू बिरादरी से सुरेश भाटिया ,जगदीश भाटिया ,प्रेम भाटिया,झागी राम आहूजा,दर्शन भाटिया,राम प्रकाश भाटिया ने प्रधान रमेश भाटिया द्वारा पूर्व किये गए कार्यो की सरहाना करते हुए एक मत से प्रधान के हक़ में सहमति प्रदान की। इस मौके पर सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान रमेश भाटिया ने कहाकि मै पिछले कार्यकाल से भी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करूँगा और संस्था को लोगों की भलाई करते हुए संस्था को अच्छे मुकाम पर ले जाऊंगा।        

Share This News

0 comments: