फरीदाबाद 13 मई(National24news.com)एमसीएफ बचाओं संघर्ष समिति व अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघद्वारा नगर निगम मुख्यालय पर जारी अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन बडख़ल से भाजपा विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के पहुचंने से कर्मचारियों में उत्सह की उम्मीद जागी है कि अब हरियाणा सरकार ने धरने पर बैठे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। धरने की अध्यापिता समिति के प्रधान देवेन्द्र आधाना व मंच संचालन सफाई मजदूर संघ के प्रान्तीय महामंत्री सुनील कन्डेरा ने किया। मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के धरने पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया व भाजपा तथा सीमा त्रिखा के सम्मान में जोरदार नारे लगाये।
इस मौके पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए त्रिखा ने कहा कि पिछले 22-23 वर्षो से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी से समय लेकर इन कर्मचारियों को पक्का करने का कार्य जल्द से जल्द पूरा होगा जिसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने पिछले 22-23 वर्षो से निगम की सेवा की है उनका पक्का होना उनका नैतिक अधिकार है और भाजपा सरकार किसी का हक मरने नहीं देगी क्योकि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास सर्वेापरि है।
उन्होंने निगम में फेले भ्रष्टाचार कहा कि भाजपा सरकार किसी भी भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और मुख्यमंत्री को सभी मामलो से अवगत कराया जोयगा। इस अवसर पर बडी संख्या में कच्चे कर्मचारी उपस्थित रहे। धरने को प्रधान देवेन्द्र आधाना, प्रान्तीय महासचिव सुनील कन्डेरा, सुरेश कुमार, महेश शर्मा, संजय शर्मा, कांशीराम, रामेश्वर, मूर्ति देवी, आन्न्द कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।
0 comments: