Friday 10 April 2020

कहीं सूखा राशन तो कहीं भिजवाया लोगों को खाना


फरीदाबाद, 10 अप्रैल : टीम विजय प्रताप का राशन वितरण अभियान लगातार जारी है और लगभग बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में हर जगहर जाकर लोगों को राशन सामग्री पहुृंचानें एवं खाने की व्यवस्था करने का काम कर रही है। लॉकडाउन अवधि के चलते अपने घरों पर रहने को मजबूर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। शुक्रवार को टीम विजय प्रताप ने लगभग 350 लोगों का खाना दयालपुर, 300 लोगों का खाना कल्याणपुरी झुग्गी, 200 लोगों का खाना नेहरू कॉलोनी, एनआईटी पुलिया के पास 250 लोगों को खाना एवं 100 परिवारों का राशन गांव बडख़ल, दयालनगर, एन.एच.2, 3 व एसजीएम नगर में दिया। इसके अतिरिक्त नेहरू कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी पुलिस चौकी के पास टीम विजय प्रताप ने खाने के 250 पैकेट बांटे। 

विजय प्रताप ने अपनी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी विकट परिस्थितियों में भी हमारी टीम लगातार क्षेत्र में आकर सेवा कर रही है और लोगों को खाना एवं राशन पहुंचा रही है। उन्होंने जल्द ही इस महामारी के खत्म होने की कामना की और लोगों के सुखद भविष्य की आशा व्यक्त की। विजय प्रताप ने लोगों को अपने घरों में रहने और पूर्ति सावधानियां बरतने की भी सलाह दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी टीम को भी सोशल डिस्टेंस, मॉस्क एवं सैनीटाइजर का लगातार प्रयोग करते रहने की सलाह दी। राशन वितरण टीम में सुल्ली, मनोज भड़ाना, कालू, राहुल सरदाना आदि ने मिलकर लोगों को राशन पहुंचाया। 
Share This News

0 comments: