Tuesday 25 September 2018

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन- संतोष यादव


फरीदाबाद, 25  सितम्बर।भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय आईटी सेल इंचार्ज संतोष यादव , डबुआ मंडल उपाध्यक्ष दिनेश राघव,महिला मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा,महामंत्री मनीषा सिंह,रेणु यादव,उपाध्यक्ष मंजू,ओमवती अत्रि,मधु,बिना,सचिव अनिता,मेहरवती,सुलेखा,सिमा,सरस्वति, इंदु प्रताप,मीडिया प्रभारी स्वस्ति त्यागी,सह मीडिया कुसुम,कोषाध्यक्ष रमन के नेतृत्व में उर्मिला,संगीता,मंजू,पुष्पा,विनीता,गयवती देवी,लीला वती, अनिता ,विमला,राजेश्वरी,तारादेवी,कमला देवी,रवीना,रेखा, आदि सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा और सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सपथ ली कि आने वाले चुनाव मे भाजपा को पूरे बहुमत से जिताएंगे और माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की योजना को घर घर जरूरत मंदो तक पहुचाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय आईटी सेल व सोशल मीडिया सदस्य व हरियाणा,बिहार,जम्मू एन्ड कश्मीर,त्रिपुरा,महाराष्ट्र के आईटी सेल के इंचार्ज संतोष यादव के नेतृत्व में गाजीपुर nit 86 फरीदाबाद मैं सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा मैं शामिल हुई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई।

 भाजपा नेता संतोष यादव ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,हरियाणा प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन,व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला,फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्ज्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल,जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है और nit 86 मैं विपक्ष का इनेलो विद्धायक होने के बावजूद सैकड़ों करोड़ रुपये विकास कार्य पर खर्च कर रही है।भाजपा सरकार हर जाति वर्ग,धर्म वर्ग की पार्टी है और देश की विश्व गुरु बनाने की राह पर चल रही है।

संतोष यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किये। देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ही किया।

दीनदयाल जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता के साथ-साथ व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के एक धूमकेतु के रूप में सदैव चमकते रहेंगे। उनका सम्पूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा।

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल जी के विचारों व आदर्शों पर चल कर अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर हैं। ऐसे महान चिंतक व तपस्वी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
Share This News

0 comments: