Friday 27 April 2018

भारतीय पंचनद सेना पंजाबी सभा मुख्यमंत्री का करेगी जोरदार स्वागत : टोनी पहलवान


 फरीदाबाद: 27 अप्रैल 2018,। भारतीय पंचनद सेना पंजाबी सभा द्वारा आगामी 28 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री के बढख़ल विधानसभा में आयोजित रोड शो को लेकर एक बैठक सेक्टर 16, म.न. 2448  में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से सरपरस्त श्री चुन्नी लाल चोपडा, दिनेश छाबडा, चेयरमैन प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप ङ्क्षसह साहनी सहित अन्य सेना के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए सरपरस्त श्री चुन्नी लाल चोपडा व दिनेश छाबड़ा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर पर हम सभी को गर्व है उन्होंने जबसे हरियाणा की कमान संभाली है सभी समाज को एक साथ लेकर चलने का काम किया है और सभी का विकास किया है इससेे बढिया मुख्यमंत्री हमें कभी नहीं मिल सकता। इसीलिए उनके इस रोड शो में भारतीय पंचनद सेना पंजाबी सभा भव्य स्वागत करेगी।
इस अवसर पर प्रेम दीवान, टोनी पहलवान व स. कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि बढखल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के रोड शो को सफल बनाने में भारतीय पंचनद सेना किसी प्रकार की कमी नहीं छोडेगी और सेना का एक एक पदाधिकारी व सदस्य इस रोड शो को सफल बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोडेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय पंचनद सेना कल्याण सिंह चौक पर ओजस्वी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करेगी जिसकी सभी तैयारियंा पूर्ण कर ली गयी है। 

बैठक में सुरेन्द्र ङ्क्षसह सांगा, अनिल अरोडा, सर्बजीत सिंह चौहान, तेजेन्द्र ङ्क्षसह चड्ढा, सुनील कुमार, सचिव सैक्टर 19, अध्यक्ष तिगांव रमन बोहरा,प्रशांत सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे। 


Share This News

0 comments: