Sunday 22 April 2018

देश व प्रदेश में पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी जनता के दिलों में बसी हुइ्र्र है : प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला


फरीदाबाद 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष बराला अपने दो दिवसीय फरीदाबाद के प्रवास के दौरान जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। बैठक का शुभारंभ प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी व मॉ सरस्वती के चित्रों माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित व वंदे मातरम के साथ किया गया।  इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों, मण्डल के अध्यक्षो, मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से सामुहिक व व्यक्तिगत रूप से बात की और सरकार व संगठन के कार्यो की जानकारी ली।  

कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के पश्चात  प्रैस वार्ता में श्री बराला ने अपने फरीदाबाद प्रवास के बारे में पत्रकारो को जानकारी दी और कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठन है और पदाधिकारी उसकी नींव है प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जो सम्मान भाजपा में मिल रहा है उसी का प्रतिफल है कि आज हम देश व प्रदेश में पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी जनता के दिलों में बसी हुइ्र्र है। पत्रकारों ने जब उनसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा कहे उस ब्यान के बारे में पूछा जिसमें अशोक तंवर ने कहा था कि जल्द ही भाजपा के 20-25 विधायक व सांसद कांग्रेस में शामिल होंगे तो श्री बराला ने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले अशोक तंवर अपने पार्टी के आधा दर्जन विधायकों को अपने साथ खडा कर ले उसके बाद वो हमारे विधायको के बारे में बात करे। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर के पास कोई मुद्दा नहंीं है और वह इस तरह के अनगर्ल ब्यानबाजी करके समाचार पत्रो की सुर्खियो में रहना चाहते है। 

उन्होंने कहा कि इन दौरों के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, कोर ग्रुप कमेटी, मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेताओं व कार्यकता्रओं के साथ अलग अलग बैठके कर सरकार और संगठन पर विचार जाने और उनसे विचार विमर्श भी किया। 

श्री बराला ने बताया कि कार्यकर्ताओं से उनकी जो बातचीत हुई जिसमें 4 वर्षो के दौरान सरकार ने खूब विकास कार्य कराये है और हम जनता के बीच में जिस बात को लेकर गये थे उसमें 80 प्रतिशत तक संतुष्ट है। एक दो कार्यकर्ताओं ने कुछ समस्याओं का भी जिक्र किया जिस पर विचार करके उन समस्या भी दूर कर  दिया जायेगा। 

उन्होंने कहाकि इनेलो और बसपा गठबंधन पर बेबाक बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे जन विकास कार्यो की प्रगति से घबराकर इनेलो ने बसपा के साथ गठबंधन अपने अस्तित्व को बचान के लिए किया है। क्योकि आज दोनो दलों को अपने वजूद की चिंता है और व इस बात से घबराये हुए है कि अब उनका समय समाप्त हो गया है और वह कहीं के नहीं है।  उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पूर्ण जोश से भरे हुए है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।  

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अंतोदय विचार का अनुसरण कर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है और सदैव करती रहेगी।  इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल, विधायक प. मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी, वेद पाल मलिक, चेयरमैन अजय गौड, जिला प्रभारी गार्गी कक्कड,  जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजीव जेटली, रेनू भाटिया, यशवीर डागर, हुकम सिंह भाटी, नरेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल सिंह, मीडिया प्रभारी ठा. अनिल प्रताप सिंह, राज कुमार बोहरा, वजीर सिंह डागर, भगवान सिंह, संजीव भाटी, मदन पूजारा, अंजु भडाना, भगवान सिंह, अमित मिश्रा, पारस भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share This News

0 comments: